Last Updated:
करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट में संजय कपूर की 30,000 करोड़ संपत्ति की वसीयत पर प्रिया सचदेव पर जालसाजी का आरोप लगाया है. इन आरोपों के बीच एक्ट्रेस का ये बयान वायरल हो रहा है.
संजय कपूर और करिश्मा का तलाक 2016 में हो गया था. करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की 30, 000 करोड़ की संपत्ति को लेकर काफी विवाद हो रहा है. करिश्मा और संजय की शादी साल 2006 में मुंबई में एक पारंपरिक सिख समारोह में हुआ. अभिषेक बच्चन से सगाई तोड़ने के बाद बिजनेसमैन से एक्ट्रेस की यह शादी शहर की सुर्खियों में छाई रही. हालांकि, ये शादी काफी नहीं चली और दो बच्चों के होने के बाद दोनों के रिश्तों में ऐसी खटास आई कि 2014 में अलग हुए और 2016 में दोनों का तलाक हो गया.
‘वो बहुत अमीर हैं’
शादी से पहले की थी ये बात
उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने सीरियल करिश्मा: द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी और साल में एक-दो फिल्में करती रहेंगी. करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं 2005 में जन्मी बेटी समायरा और 2011 में बेटा कियान का जन्म हुआ और 2016 में दोनों का तलाक हो गया.
पति की संपत्ति मामले में करिश्मा दूर
अब 30,000 करोड़ का संपत्ति को लेकर मचे बवाल में करिश्मा इस कानूनी विवाद में सीधे शामिल नहीं हैं, लेकिन वह अपने बच्चों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पिता की संपत्ति में हिस्से की मांग की है. कोर्ट ने 10 सितंबर को सुनवाई के दौरान प्रिया को संजय की सभी संपत्तियों का ब्योरा देने का आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
September 12, 2025, 11:40 IST





