Last Updated:
ये बॉलीवुड की अधूरी लव स्टोरी है जो 80 के दशक से सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक है. इस लव स्टोरी के बारे में कई बार बातें हुईं लेकिन दोनों स्टार्स ने चुप्पी साधे रखी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने एक नहीं दो-दो शादी की. दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सलीम खान , राज बब्बर सहित कई नाम हैं, जिन्होंने शादी कर घर बसाया और फिर दिल लगा बैठे. लेकिन क्या आप सुपरस्टार हीरो की लव स्टोरी को जानते हैं, जिसने बाप बनने के बाद अपनी बला की खूबसूरत पत्नी को धोखा दिया. इंडस्ट्री में सिर्फ प्यार नहीं गुपचुप शादी के चर्चाएं होने लगे. इन बातों ने उस एक्ट्रेस को इतना तोड़ दिया था कि उन्होंने खुद को खत्म करने की कोशिश कर डाली थी. ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि योगिता बाली हैं.

बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में जितनी शोहरत पाई, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही विवादों और चर्चाओं से घिरी रही. खासकर 1980 के दशक में उनकी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की नजदीकियां लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं.

मिथुन और श्रीदेवी की मुलाकात फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ (1984) के दौरान हुई थी. शूटिंग के वक्त दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और खबरों के मुताबिक, 1985 में दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी. हालांकि, इस रिश्ते की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन फिल्मी गलियारों में यह चर्चा खूब रही.

इस रिश्ते ने मिथुन की पत्नी योगिता बाली के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल ला दिया. मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं और इस कथित शादी ने योगिता को गहरे भावनात्मक आघात पहुंचाया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगिता ने इस स्थिति से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी.

वहीं, दूसरी तरफ श्रीदेवी को जब पता चला कि मिथुन ने योगिता से तलाक नहीं लिया था, तो इस सच्चाई ने उन्हें तोड़ दिया. आखिरकार 1988 में उन्होंने इस रिश्ते से खुद को अलग कर लिया और कथित गुप्त शादी को खत्म कर दिया.

मिथुन ने योगिता बाली को कभी नहीं छोड़ा और आज भी उनके साथ हैं.

मिथुन ने योगिता बाली को कभी नहीं छोड़ा और आज भी उनके साथ हैं. दूसरी तरफ श्रीदेवी ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए 1996 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की. दोनों की दो बेटियां हुईं. जाह्नवी और खुशी कपूर. जाह्नवी ने अब बॉलीवुड में कदम रख लिया है, जबकि खुशी भी फिल्मी करियर शुरू कर चुकी हैं.

मिथुन और श्रीदेवी की यह अधूरी मोहब्बत आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में गिनी जाती है. एक ऐसी दास्तान जिसमें प्यार था, दर्द था और शोहरत की चमक के पीछे छिपे रिश्तों की जटिलताएं थीं.
September 13, 2025, 11:29 IST





