खेल » साल 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 19 अवॉर्ड जीतकर बजाया डंका, ऋतिक रोशन ने कर दी थी रिजेक्ट

साल 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 19 अवॉर्ड जीतकर बजाया डंका, ऋतिक रोशन ने कर दी थी रिजेक्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Biggest Blockbuster Film Of 2012: साल 2012 में एक फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. साथ ही मूवी ने 19 अवॉर्ड भी जीत लिए थे. हैरानी की बात है कि ऋतिक रोशन ने उस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था.

salman khan, katrina kaif, ek tha tiger movie, ek tha tiger rejected by hrithik roshan, ek tha tiger awards, salman khan katrina kaif films, सलमान खान, कैटरीना कैफ, एक था टाइगर फिल्म, ऋतिक रोशन, एक था टाइगर अवॉर्ड्स

नई दिल्ली. आज से लगभग 13 साल पहले एक मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जमकर डंका बजा था. फिल्म ने रिलीज के बाद ना सिर्फ झामफाड़ कमाई की बल्कि 19 अवॉर्ड जीतकर भी इतिहास रच दिया था. आज हम आपको उस मूवी के बारे में बताएंगे. हम जिसकी बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘एक था टाइगर’.

salman khan, katrina kaif, ek tha tiger movie, ek tha tiger rejected by hrithik roshan, ek tha tiger awards, salman khan katrina kaif films, सलमान खान, कैटरीना कैफ, एक था टाइगर फिल्म, ऋतिक रोशन, एक था टाइगर अवॉर्ड्स

‘एक था टाइगर’ स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड किरदारों में नजर आए थे. उनके अलावा रणवीर शौरी, गिरीश कर्नाड, रोशन सेठ और राजेंद्र सेठी जैसे सितारे भी ‘एक था टाइगर’ फिल्म का हिस्सा थे. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, katrina kaif, ek tha tiger movie, ek tha tiger rejected by hrithik roshan, ek tha tiger awards, salman khan katrina kaif films, सलमान खान, कैटरीना कैफ, एक था टाइगर फिल्म, ऋतिक रोशन, एक था टाइगर अवॉर्ड्स

फिल्म की कहानी भारत की खुफिया एजेंसी RAW के बहादुर एजेंट (टाइगर सलमान खान) के साथ शुरू होती है. टाइगर को एक खास मिशन पर आयरलैंड के डबलिन भेजा जाता है. उसे एक इंडियन साइंटिस्ट प्रोफेसर पर नजर रखनी होती है, जो भारत के रक्षा अनुसंधान संगठन के लिए काम करता है. शक है कि वह कुछ संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को दे सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, katrina kaif, ek tha tiger movie, ek tha tiger rejected by hrithik roshan, ek tha tiger awards, salman khan katrina kaif films, सलमान खान, कैटरीना कैफ, एक था टाइगर फिल्म, ऋतिक रोशन, एक था टाइगर अवॉर्ड्स

डबलिन में टाइगर की मुलाकात प्रोफेसर की देखभाल करने वाली केयरटेकर जोया (कैटरीना कैफ) से होती है. जोया खूबसूरत, समझदार और आत्मनिर्भर लड़की है, जिससे टाइगर को प्यार हो जाता है. लेकिन जल्द ही एक चौंकाने वाला खुलाता होता कि जोया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट है.

salman khan, katrina kaif, ek tha tiger movie, ek tha tiger rejected by hrithik roshan, ek tha tiger awards, salman khan katrina kaif films, सलमान खान, कैटरीना कैफ, एक था टाइगर फिल्म, ऋतिक रोशन, एक था टाइगर अवॉर्ड्स

इसके बाद ‘एक था टाइगर’ फिल्म की पूरी कहानी पलट जाती है. सलमान खान ने फिल्म ने जबरदस्त एक्शन और स्टंट सीक्वेंस किए थे. इसके गाने भी अच्छे बन पड़े थे. माशाल्लाह, सैयारा, बंजारा जैसे गाने सुपरहिट हुए थे. इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था. वहीं, बड़े पर्दे पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री छा गई थी. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, katrina kaif, ek tha tiger movie, ek tha tiger rejected by hrithik roshan, ek tha tiger awards, salman khan katrina kaif films, सलमान खान, कैटरीना कैफ, एक था टाइगर फिल्म, ऋतिक रोशन, एक था टाइगर अवॉर्ड्स

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मूवी पहले ऋतिक रोशन को ऑफर हुई थी, लेकिन उन दिनों वह किसी दूसरी फिल्म को लेकर बिजी थे. यही वजह है कि उन्होंने ‘एक था टाइगर’ रिजेक्ट कर दी थी. इसके बाद फिल्म सलमान खान के पास पहुंची और उन्होंने तुरंत हामी भर दी थी. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, katrina kaif, ek tha tiger movie, ek tha tiger rejected by hrithik roshan, ek tha tiger awards, salman khan katrina kaif films, सलमान खान, कैटरीना कैफ, एक था टाइगर फिल्म, ऋतिक रोशन, एक था टाइगर अवॉर्ड्स

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘एक था टाइगर’ ने भारत में 276 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया था. वर्ल्डवाइड फिल्म का बिजनेस 334.39 करोड़ रुपये रहा. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस मूवी ने टोटल 19 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, katrina kaif, ek tha tiger movie, ek tha tiger rejected by hrithik roshan, ek tha tiger awards, salman khan katrina kaif films, सलमान खान, कैटरीना कैफ, एक था टाइगर फिल्म, ऋतिक रोशन, एक था टाइगर अवॉर्ड्स

सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘एक था टाइगर’ ने साल 2012 में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. उस साल दूसरे नंबर पर ‘दंबग 2’, तीसरे नंबर पर ‘जब तक है जान’, चौथे नंबर पर ‘अग्निपथ’ और पांचवें नंबर ‘राउडी राठौड़’ रही. अब तक ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की 3 फिल्में बनकर रिलीज हो चुकी हैं. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

साल 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 19 अवॉर्ड जीतकर बजाया डंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी