Last Updated:
India Vs Pakistan Cricket Boycott: सिनेमा जगत की तमाम शख्सियतों ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध किया है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मैच को तत्काल रद्द करने की मांग की है. वहीं, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इसे भारत के लिए काला दिन बताया है.
अशोक पंडित ने भारत के लिए काला दिन बताया.ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच यह पहला क्रिकेट मैच है. अशोक पंडित ने कड़े शब्दों में क्रिकेट मैच को बायकॉट किया और ऑर्गेनाइजर को असंवेदनशील बताया.वहीं, अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने प्रधानमंत्री के नाम लिखे पत्र में कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के साथ आज 14 सितंबर 2025 को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की कड़ी निंदा करता है और इसका विरोध करता है.
पत्र में आगे लिखा है, ‘ऐसे समय में जब हमारा देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले का शोक मना रहा है, जहां 26 निर्दोष भारतीयों को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उनका धर्म पूछकर उनके परिवारों के सामने बेरहमी से मार डाला था, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच आयोजित करना हमारे शहीदों और उनके परिवारों का अपमान है.’ उन्होंने बताया कि भारत सरकार पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक कदम उठा चुकी है. एआईसीडब्ल्यूए ने पहले ही पाकिस्तानी कलाकारों और ‘सरदार जी 3’ जैसी फिल्मों पर भारत में बैन लगा दिया था.
बीसीसीआई की नीयत पर उठाए सवाल
एआईसीडब्ल्यूए ने पत्र ने लिखा, ‘हम हमेशा अपने देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं, मगर बीसीसीआई राष्ट्र के गौरव से अधिक पैसे को प्राथमिकता देता दिख रहा है और खेल की आड़ में एक आतंकवादी देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है. बीसीसीआई के लिए क्रिकेट भले ही सबसे ऊपर हो, लेकिन भारत के लोगों के लिए हमारा राष्ट्र सबसे पहले आता है.’ एआईसीडब्ल्यूए ने तत्काल प्रभाव से इस मैच को रद्द करने की मांग पीएम मोदी से की है. साथ ही कहा कि भारत-पाक के बीच मैच करवाना पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड आतंकवाद में अपनी जान गंवाने वाले हमारे सैनिकों और नागरिकों के बलिदान के साथ विश्वासघात है. संगठन ने देश के नागरिकों से इस मैच का बहिष्कार करने की मांग की है. वहीं भारतीय सिलेब्रिटी और फिल्म निर्माताओं से भी इस मैच का विरोध करने की अपील की है.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
September 14, 2025, 17:31 IST





