खेल » अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ से होगी ‘अजेय’ की टक्कर, क्लैश पर परेश रावल ने किया रिएक्ट- सब हमारे ही…’

अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ से होगी ‘अजेय’ की टक्कर, क्लैश पर परेश रावल ने किया रिएक्ट- सब हमारे ही…’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

परेश रावल की ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ और अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं. अब इस क्लैश पर परेश रावल ने रिएक्ट किया है.

'जॉली एलएलबी 3' से होगी 'अजेय' की टक्कर, क्लैश पर परेश ने किया रिएक्टएक ही दिन रिलीज हो रही हैं ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’
नई दिल्ली. परेश रावल बॉलीवुड के दमदार सितारों में से एक हैं. कुछ महीने पहले वह अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने को लेकर सुर्खियों में थे. हालांकि, बाद में यह विवाद सुलझ गया और परेश रावल ने कन्फर्म किया कि वह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा हैं. इस बीच अक्षय कुमार ‘जॉली एलएलबी 3’ लेकर आ रहे हैं, जो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं, परेश रावल की ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ भी उस दिन थिएटर्स में दस्तक देगी.

अब इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर परेश रावल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने Galatta India को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘सब हमारे ही लोग हैं. सबकी पिक्चर चले.’ परेश रावल ने यह बात अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ से टकराव को लेकर ही नहीं, बल्कि अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ को लेकर भी कही है. यह आदित्य ठाकरे के भाई और बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म है.

सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म

परेश रावल अगली फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में दिखाई देंगे. यह एक बायोपिक है, जिसे रविंद्र गौतम ने डायरेक्टर किया है. ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में परेश रावल ने योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ की भूमिका निभाई है. दिलचस्प बात यह है कि परेश रावल, अनुराग कश्यप की 2007 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘नो स्मोकिंग’ में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं.

‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर क्या बोले थे परेश रावल?

हिमांशु मेहता शो पर परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर विवाद और फिल्म में अपनी वापसी को लेकर बात की थी, उन्होंने कहा, ‘कोई विवाद नहीं है. क्या होता है कि जब कोई चीज लोगों को भाती है, तब हमें और ज्यादा सावधान रहना पड़ता है. ये हमारी जिम्मेदारी बनती है दर्शकों के लिए. क्योंकि दर्शक बैठे हैं, आपको इतना प्यार करते हैं. आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते. मेहनत करके उन्हें देना चाहिए. तो मेरा यही मानना है कि सब साथ में मेहनत करें और कुछ नहीं. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं है. अब सब ठीक हो गया है.’

अक्षय-परेश इन फिल्मों में किया काम 

बताते चलें कि अक्षय कुमार और परेश रावल ने साथ में दर्जनों फिल्मों में काम किया है, जिनमें कई हिट फिल्में शामिल हैं. इस लिस्ट में एक्शन थ्रिलर ‘मोहरा’, विपुल शाह की ‘आंखें’, अब्बास-मस्तान की ‘ऐतराज’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘फिर हेरा फेरी’, प्रियदर्शन की ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’, ‘वेलकम’ और ‘ओएमजी (ओ माई गॉड!) जैसी फिल्में शामिल हैं.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘जॉली एलएलबी 3’ से होगी ‘अजेय’ की टक्कर, क्लैश पर परेश ने किया रिएक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी