खेल » मुश्किल में उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती, सट्टेबाजी ऐप्स केस में कसेगा श‍िकंजा, समन जारी

मुश्किल में उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती, सट्टेबाजी ऐप्स केस में कसेगा श‍िकंजा, समन जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

1xBet अवैध सट्टेबाजी मामले में मिमी चक्रवर्ती और उर्वशी रौतेला को समन जारी हुआ, ईडी ने सोनू सूद, हरभजन सिंह, युवराज सिंह से भी पूछताछ की थी. दोनों को दिल्ली मुख्यालय में पेश होना है.

मुश्किल में उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती, बेटिंग ऐप मामले में समन जारी
अवैध सट्टेबाजी मामले में अब दो हसीनाओं को समन जारी हुआ. ये कोई और नहीं बल्कि बंगाली सिनेमा से फेमस होने वाली मिमी चक्रवर्ती और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला है. ये मामला 1xBet ऐप के अवैध सट्टाबाजी से जुड़ा है.

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स (बेटिंग ऐप्स) मामले में पहले भी ईडी बड़ी कार्रवाई कर चुकी हैं. इसी केस में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से पूछताछ भी हुई थी. इस मामले में कई बड़े खिलाड़ियों से भी पूछताछ हुई थी.

अब मिमी चक्रवर्ती और उर्वशी रौतेला की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. दरअसल मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर और उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को 1xBet अवैध सट्टा मामले में समन जारी हुआ है. दोनों को दिल्ली मुख्यालय में पेश होना है.

कई ऐप्स हैं शामिल
एक्टर्स के अलावा इसी अवैध ऐप सट्टेबाजी मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना से भी ईडी अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं. बताया गया कि इन बैन ऐप्स में xBet, फेयरप्ले, परिमैच और लोटस 365 कई Apps शामिल हैं.

ये बेटिंग ऐप कैसे करते हैं काम
ईडी के अधिकारियों ने इस केस को बताते हुए समझाया था कि ये धोखाधड़ी वाले ऐप कैसे काम करते हैं. पहले तो ये प्लेटफॉर्म खुद को स्किल बेस्ड गेम बताते हैं और खूब प्रचार प्रसार करते हैं. फिर बाद में इसका एल्गोरिदम धोखाधड़ी वाला ही होता है. ये ऐप्स पूरी तरह से गैर कानूनी हैं जिनपर बैन भी लगा हुआ है.

भारी भरकम करते हैं भुगतान
आजकल ये ऐप्स खुद को पॉपुलर करने के लिए सितारों, खिलाड़ियों के साथ साथ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का सहारा भी लेते हैं. इसके बदले ये प्लेटफॉर्म भारी भरकम भुगतान भी करते हैं और विज्ञापनों का सराहा भी लेते हैं.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मुश्किल में उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती, बेटिंग ऐप मामले में समन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी