Last Updated:
अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से साल 2019 में एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ नजर आई थीं. फिल्म से एक्ट्रेस अपनी छाप छोड़ने में सफल रही थीं.

अनन्या पांडे की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. उन्हें करण जौहर ने इंडस्ट्री में लॉन्च किया था, लेकिन वो फ्लॉप रही थीं. (फोटो साभा इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या पांडे की उसी साल कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म पति पत्नी और वो आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई करने में सफल रही थी. फिल्म को हिट का टैग मिला था. (फोटो साभा इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या पांडे के करियर में अबतक बस उनकी 3 ही फिल्में थिएटर्स में सफल हो पाई हैं. एक्ट्रेस की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 बड़ी कमर्शियल हिट थी और उनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म केसरी चैप्टर 2 कमर्शियल हिट भी थी और इसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा भी था. (फोटो साभा इंस्टाग्राम ananyapanday)

वहीं, अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे ने इस साल मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से एक्टिंग डेब्यू किया. वो पहली ही फिल्म से स्टार बन गए. वो रातोंरात स्टारडम के शिखर पर पहुंच गए. (फोटो साभा इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी फोटोज और अपनी एक्टिविटी की वजह से भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं. (फोटो साभा इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इन फोटोज पर एक्ट्रेस के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. (फोटो साभा इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या द्वारा पहना गया स्ट्रैपी पीच बिकिनी और पिंक बिकिनी पूल के किनारे आराम करने के लिए बिल्कुल सही है. वो इस आउटफिट में सिजलिक लुक में सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं. (फोटो साभा इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या का फिट फिगर इस सेक्सी लाल बिकिनी में बहुत अच्छा दिख रहा है. हरे रंग की प्रकृति-प्रेरित बिकिनी अनन्या की स्किन पर शानदार लग रही है. (फोटो साभा इंस्टाग्राम ananyapanday)
September 14, 2025, 11:23 IST





