Last Updated:
US-Venezuela News: अमेरिका ने कैरेबियन सी में वेनेजुएला की एक नाव करीब 8 घंटे के लिए रोककर रखी. वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर ये आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर उन्हें कोई उकसाएगा तो वे चुप नहीं बैठेंगे.
कैरेबियन सागर में वियतनाम-अमेरिका में विवाद. (Credit- Reuters)विदेश मंत्री इवान गिल के आरोप के मुताबिक वेनेजुएला के छोटे और निर्दोष जहाज पर 18 हथियारबंद अमेरिकी सैनिकों ने कब्जा किया. उन्होंने कहा कि यह एक सीधा उकसावा था और अमेरिका ने अपने सैन्य ताकत का गलत और अवैध इस्तेमाल किया. गिल ने आरोप लगाया कि अमेरिका ऐसे कदम उठाकर क्षेत्र में तनाव पैदा करना चाहता है ताकि वह वेनेजुएला की सरकार को गिराने का बहाना ढूंढ सके. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका से तुरंत ऐसी कार्रवाइयों को बंद करने की मांग की और कहा कि इससे कैरिबियन क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है
अमेरिका की ओर से कोई रिएक्शन नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की घोषणा की है. इतना ही नहीं अमेरिका का आरोप है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो खुद एक ड्रग तस्करी गैंग के प्रमुख हैं. अमेरिका ने मादुरो की गिरफ्तारी पर इनाम को बढ़ाकर 5 करोड़ डॉलर कर दिया है.
वेनेजुअला भी है तैयार
राष्ट्रपति मादुरो ने इन आरोपों को खारिज किया है और अमेरिकी सेना की मौजूदगी को पिछले 100 वर्षों में हमारे महाद्वीप के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया. उन्होंने देश के तटीय इलाकों और कोलंबिया की सीमा पर सेना तैनात कर दी है. साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सिविलियन मिलिशिया में शामिल हों, जो सेना से जुड़ी होती है. वेनेजुएला हजारों लोगों को काराकास के फुएर्ते टुना सैन्य ठिकाने पर हथियारों की ट्रेनिंग दे रहा है. वेनेजुएला के लोग भी इसे लेकर तैयार हैं और उनका कहना है कि अमेरिका से युद्ध की स्थिति में पूरा देश उससे मुकाबला करेगा.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
September 14, 2025, 09:59 IST





