खेल » आमिर खान ने बताया लाल सिंह चड्ढा का बजट 80 से 200 करोड़ कैसे पहुंचा.

आमिर खान ने बताया लाल सिंह चड्ढा का बजट 80 से 200 करोड़ कैसे पहुंचा.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आमिर खान ने अपने करियर में कई बड़े दांव खेले हैं. अपने करियर में अपने किरदारों में उन्होंने एक्सपेरिमेंट भी काफी किए हैं. लेकिन ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता का दुख वह अब तक नहीं भुला पाए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म का बजट 80 से 200 करोड़ पहुंच गया.

'मेरा ओवर कॉन्फिडेंस मुझे ले डूबा', 80 करोड़ में बननी थी फिल्महर किरदार ने जीता फैंस का दिल
नई दिल्ली. कभी हिट की गारंटी कहलाने वाले आमिर खान अब तक अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता से मुंह नहीं मोड़ पाए हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे 80 करोड़ में बनने वाली इस फिल्म का बजट 200 करोड़ तक पहुंच गया.

साल 2001 में आई लगान के बाद उन्होंने उनकी झोली में सिर्फ हिट फिल्में ही आईं. इनमें दिल चाहता है, मंगल पांडे, रंग दे बसंती, तारे जमीन पर , फना, गजनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्में हैं. जिनमें उनके किरदारों ने फैंस को हिला कर रख दिया था. लेकिन साल 2018 में आई ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था.

Bigg Boss 19: ‘मुझे कमजर्फ फील मत कराओ’, तान्या की ज्वैलरी देख चौंक गईं फराह खान, सरेआम पूछ बैठी सवाल

2018 के बाद लगा था ग्रहण

आमिर खान का करियर काफी शानदार चल रहा था. लेकिन साल 2018 के बाद उनके करियर पर ऐसा ग्रहण लगा कि वह फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्में देने लगे. साल 2022 में आई लाल सिंह चड्ढा ने तो उन्हें तोड़कर रख दिया था. आमिर खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया है कि उन्हें उनके ओवर कॉन्फिडेंस ने तोड़कर रख दिया. उन्होंने बताया कि 80 करोड़ में बनने वाली फिल्म कैसे 200 करोड़ तक पहुंच गई. का बजट लग गया.

ओवर कॉन्फिडेंस ने किया बर्बाद

कोमल नहाटा के यूट्यूब चैनल गेम चेंजर में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, ‘मेरी आदत है कि मैं अपनी हर फिल्म को एक इकॉनॉमिक समझने की भूल कर बैठता हूं. बजाए फिल्म की कमाई के मैं सिर्फ फिल्म पर ही फोकस करने लगता हूं कि फिल्म अच्छी बने. दुर्भाग्य से, मैंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बारे में शायद ये सब नहीं सोचा. क्योंकि मैंने लगातार हिट दी थी, इसलिए मैं सोचा ही नहीं कि ये फ्लॉप भी हो सकती है. यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी.

बता दें कि आमिर ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें लगा था कि फिल्म दंगल की एक तिहाई कमाई कर सकती है. उस फिल्म ने 385 करोड़ का कलेक्शन किया था. तो मुझे लगा कि लाल सिंह चड्ढा 100-120 करोड़ रुपए तो कमा लेगी. लेकिन हमारा बजट 200 करोड़ पहुंच गया. लाल सिंह चड्ढा ने भारत में कमाई की 11 करोड़ रुपये से शुरुआत की दुनिया भर में सिर्फ 133.5 करोड़ की कलेक्शन किया. लेकिन कोरोना महामारी ने फिल्म का बजट बढ़ा दिया, जो कि अन्य फिल्मों के साथ भी हुआ. हम कोविड-19 की चपेट में आ गए थे. जिससे हमें भारी नुकसान हुआ था.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मेरा ओवर कॉन्फिडेंस मुझे ले डूबा’, 80 करोड़ में बननी थी फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी