ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और उनकी इन फिल्मों के ऐसे कई सदाबहार गाने हैं, जिसको सालों बाद भी लोग खूब गुनगुनाते हैं. 25 जून 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ के भी सभी गाने हिट रहे. लव ट्राएंगल पर बनी ये फिल्म उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. फिल्म में ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान नजर आए थे. फिल्म की शुरुआत में एक गाना है, जिसके बोल हैं ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं’. ये आज भी काफी पॉपुलर है. फिल्म में एक लड़की काजल (भारती) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रवि (ऋषि कपूर) की गायिकी की दीवानी है. बाद में उसी से उसकी शादी हो जाती है, जो लापता हो जाता है और काजल एक विधवा के रूप में अपनी जिंदगी जीने लगती है और तभी उसकी लाइफ में राजा (शाहरुख खान) की एंट्री होती है.
मामा ने लगाया जुगाड़, भांजी की निकल पड़ी लॉटरी, ऋषि कपूर से रचा बैठी ‘शादी’
Facebook
Twitter
WhatsApp





