खेल » ‘मैं ओवरकॉन्फिडेंट था,’ 60 साल के हीरो ने मानी अपनी गलती, 200 करोड़ी फिल्म के फ्लॉप होने की बताई वजह

‘मैं ओवरकॉन्फिडेंट था,’ 60 साल के हीरो ने मानी अपनी गलती, 200 करोड़ी फिल्म के फ्लॉप होने की बताई वजह

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

60 साल के हीरो ने माना कि ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से उसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. एक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म का बजट कम होना चाहिए था, लेकिन वो 200 करोड़ तक पहुंच गया था.

60 साल के हीरो ने मानी अपनी गलती, 200 करोड़ी फिल्म के फ्लॉप होने की बताई वजहबॉक्स ऑफिस पर लागत भी नहीं निकाल पाई थी फिल्म.
नई दिल्ली. आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उन्होंने दिल चाहता है, रंग दे बसंती, तारे जमीन पर, फना, गजनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी बड़ी सफल फिल्में दी हैं. मगर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की नाकामी के बाद आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला ‘लाल सिंह चड्ढा’ (2022) के साथ जारी रहा. हाल ही में आमिर ने कहा कि उनके ओवरकॉन्फिडेंस ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ को डुबो दिया. उन्होंने यह भी बताया कि यह फिल्म जरूरत से कहीं ज्यादा महंगी बन गई थी.

कोमल नाहटा के यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स पर आमिर खान ने कहा, ‘मुझे हर उस फिल्म को, जिसे मैं प्रोड्यूस करता हूं, उन पर बजट को लेकर एक फिल्टर लगाने की आदत है. मैं यह सोचने की बजाय कि फिल्म कितना कमा सकती है, इस पर ध्यान देता हूं कि फिल्म में किसी तरह का घाटा न हो. दुर्भाग्य से, मैंने लाल सिंह चड्ढा के साथ ऐसा नहीं किया. मैं लाल सिंह चड्ढा को लेकर थोड़ा ओवरकॉन्फिडेंट हो गया था, क्योंकि मैंने लगातार कई हिट फिल्में दी थीं. यहीं पर मुझसे गलती हो गई. मैंने इस फिल्म का बजट तय नहीं किया था.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी