Last Updated:
Do You Know, general knowledge: नेपाल की नई कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की उत्तर प्रदेश के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) से पढ़ी हैं. इसी तरह दुनिया के कई नेताओं ने BHU, DU, JNU से पढ़ाई की है.
education news, General Knowledge, Do You Know, Nepal new pm, Nepal crisis: दुनिया के किन किन नेताओं ने DU, JNU से की है पढ़ाई?1.आंग सान सू की (म्यांमार)
म्यांमार की मशहूर नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया.वो भारत से पढ़कर अपने देश लौटीं और अपने देश में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ीं. भारत ने उन्हें राजनीति की बारीकियां सिखाईं, जो बाद में काम आईं.
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई (2004-2014)ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की.वह भारत में पढ़कर लौटे और अपने देश की राजनीति में बड़ा रोल निभाया. भारत की शिक्षा ने उन्हें ग्लोबल अफेयर्स समझने में मदद की.
3.बिंगु वा मुथारिका (मलावी)
अफ्रीकी देश मलावी के पूर्व राष्ट्रपति बिंगु वा मुथारिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से इकॉनोमिक्स में मास्टर्स किया.वह भारत से अर्थशास्त्र सीखकर लौटे और अपने देश की इकोनॉमी को मजबूत बनाने में लगे. ये दिखाता है कि भारत की बिजनेस और इकोनॉमिक्स एजुकेशन कितनी वर्ल्ड क्लास है.
नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासनजो ने भारत में मिलिटरी ट्रेनिंग ली.खासकर तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से. इसके अलावा इंडियन आर्मी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और दूसरे प्रोग्राम्स में भी ट्रेनिंग की.वह भारत से सैन्य ज्ञान लेकर लौटे और अपने देश में लीडर बने.भारत की डिफेंस एजुकेशन ने उन्हें मजबूत बनाया.
5.बाबुराम भट्टराई (नेपाल)
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबुराम भट्टराई ने दिल्ली स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर से एम.टेक किया और फिर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से पीएचडी हासिल की. नेपाल के नेता होने के नाते भारत में पढ़ाई उनके लिए घर जैसी थी.
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें
September 13, 2025, 18:11 IST





