विदेश » Russia earthquake | Earthquake in Russia | Kamchatka Earthquake | रूस के कैमचटका में जोरदार भूकंप, 10 प्वाइंट में जानिए

Russia earthquake | Earthquake in Russia | Kamchatka Earthquake | रूस के कैमचटका में जोरदार भूकंप, 10 प्वाइंट में जानिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Russia Kamchatka Earthquake: रूस के कमचटका / कामचतका / कैमचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास शनिवार तड़के 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी.

रूस में आया जलजला फिर अमेरिका-चीन में क्यों हड़कंप, कैसा भूकंप-कितनी तबाही?Russia Earthquake: रूस के कमचटका में आज सुबह भयंकर भूकंप आया.
Russia Earthquake News: रूस में एक बार फिर जलजला आया है. रूस की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी है. रूस के कामचटका (कैमचटका) में शनिवार तड़के शक्तिशाली भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है. यह वही जगह है, जहां बीते दिनों भयंकर भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता 8.8 थी. यूएसजीएस यानी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111.7 किलोमीटर पूर्व में था. इस भूकंप की गहराई 39 किलोमीटर थी. यह भूकंप इतना भयंकर था कि लोगों के होश उड़ गए. उसके कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. आलम यह है कि रूस में आए बूकंप से अमेरिका और चीन तक में हड़कंप मच गया है. चलिए 10 प्वाइंट में जानते हैं रूस भूकंप की सारी खबर.
  1. रूस के कमचटका इलाके में शनिवार की सुबह 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप के कारण प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी. अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, भूकंप से होने वाले नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.
  2. रूस में लोगों को समंदर और उसके आसपास के इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है. रूस में भूकंप की वजह से सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है. प्रशांत सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा है.
  3. रूस में आए भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में सुनामी अलर्ट जारी हुए हैं. अमेरिका और चीन जैसे देशों में सतर्कता बरती गई गई है. चीन और अमेरिका े भी सुनामी का अलर्ट जारी किया है. लोगों को तटों से अलग रहने को कहा गया है.
  4. रूस में भूकंप से अभी कोई तबाही की सूचना नहीं है. रूस में जोरदार भूकंप से कुछ इमारतों के नुकसान होने की खबरें हैं. अब तक कोई मौत की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, कई लोग घायल हुए. भूकंप के बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गई हैं.
  5. भूकंप के बाद रूस ने कामचटका के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई हैं. कहा गया है कि लहरें 18 सेंटीमीटर तक हो सकती थीं. लेकिन कोई बड़ी लहर नहीं आई. हालांकि, कुछ देर बाद सुनामी की चेतावनी हटा ली गई.
  6. अमेरिका के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) के मुताबिक, भूकंप का असर तटीय इलाकों पर हो सकता है. शुरुआती आकलन के मुताबिक, प्रशांत महासागर के नजदीकी हिस्सों में सुनामी का खतरा बन सकता है. हवाई जैसे दूरस्थ इलाकों पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
  7. रूस में भूकंप और सुनामी के खतरों से चीन में भी चिंता बढ़ गई है. चीन के शंघाई और झेजियांग में सुनामी अलर्ट की खबर है. फिलीपींस और इंडोनेशिया में भी सुनामी का अलर्ट है.
  8. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111.7 किलोमीटर पूर्व में और जमीन से 39 किलोमीटर की गहराई में था.
  9. रूस के कामचतका प्रायद्वीप में 20 जुलाई, 2025 को पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिसमें से एक की तीव्रता 7.4 मापी गई थी.
  10. रूस में जुलाई में जो भूकंप आया था उसकी तीव्रता 8.8 थी. उसके बाद कई आफ्टरशॉक आए थे. ऐसा लगा था जैसे रूस का यह इलाका लगातार हिल रहा हो.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homeworld

रूस में आया जलजला फिर अमेरिका-चीन में क्यों हड़कंप, कैसा भूकंप-कितनी तबाही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी