खेल » अमिताभ बच्चन को टूटकर प्यार करती थीं रेखा! सेट पर आना चाहती थीं करीब, इंप्रेस करने के लिए दी ये कुर्बानी?

अमिताभ बच्चन को टूटकर प्यार करती थीं रेखा! सेट पर आना चाहती थीं करीब, इंप्रेस करने के लिए दी ये कुर्बानी?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता 1970-80 के दशक में सुर्खियों में रहा. 1970-80 के दशक में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और कथित रोमांस ने सुर्खियां बटोरीं. ‘सिलसिला’ दोनों की आखिरी फिल्म साबित हुई.

अमिताभ बच्चन को टूटकर प्यार करती थीं रेखा! इंप्रेस करने के लिए दी ये कुर्बानी?आज भी रेखा और अमिताभ के अफेयर के किस्से सबसे सनसनीखेज घटनाओं में से एक है.
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रहा. पर्दे पर उनकी जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं. दोनों की नजदीकियों ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं, लेकिन यह रिश्ता कभी खुलकर सामने नहीं आया और अंततः अधूरा ही रह गया. दोनों के रिश्तों के लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं. अब सीनियर जर्नलिस्ट पूजा सामंत ने दोनों की रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने वो दौर याद किया और बताया उस दौर में दोनों को लेकर कैसी खबरें आती थीं.

अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है. 1970-80 के दशक में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और कथित रोमांस ने सुर्खियां बटोरीं. ‘सिलसिला’ दोनों की आखिरी फिल्म साबित हुई और तब से आज तक दोनों पर्दे पर साथ नहीं देखा.

जब महफिल में सिंदूर लगाकर रेखा ने किया हैरान

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी साल 1973 में हुई. कहा जाता है कि शादी के बाद भी अमिताभ बच्चन की नजदीकियां रेखा के साथ थी और इस बात की जानकारी पूरी इंडस्ट्री के साथ जया बच्चन को भी थी. लेकिन, दोनों ने कभी इस रिश्ते को कबूल नहीं किया. हंगामा तो तब मचा जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा मांग में सिंदूर लगाकर पहुंचीं. हिंदी रश के साथ बातचीत में सीनियर जर्नलिस्ट पूजा सामंत ने बताया कि उस वक्त रेखा और अमिताभ के रिश्ते को लेकर कैसे खबरें चलती थीं.

रेखा ने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखना पसंद करती हैं. 

हर किसी के मन में था ये सवाल

उन्होंने ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा के मांग में सिंदूर भरकर आने पर कहा, रेखा शादीशुदा नहीं थीं, लेकिन उस वक्त वह शादी में सुहागन बन पहुंचीं, जो लोगों को हैरान कर रहा है. हर कोई ताज्जुब कर रहा था. दुल्हा-दूल्हन की बजाय रेखा को अटेंशन मिल रहा था हर कोई ये जानना चाह रहा था कि मांग में सिंदूर क्यों भरा है?

अमिताभ के लिए रेखा ने छोड़ा था मांस-मछली

पूजा सामंत ने आगे कहा कि उन्हें एक सीनियर एक्ट्रेस ने बताया था कि रेखा ने उनके लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया था. दरअसल, अमिताभ बच्चन शुद्ध शाकाहारी हैं और इसलिए रेखा ने भी मीट-मांस खाना छोड़ दिया था. रेखा शूट पर नॉनवेज नहीं खाती थीं ताकि वो अमिताभ बच्चन को इम्प्रेस कर सकें. पूजा ने कहा, ‘उनका रिश्ता करीब हो गया था, लेकिन वक्त के संभलते दोनों के रास्ते अलग हो गए.’

सच्चा था दोनों का प्यार!

सीनियर जर्नलिस्ट पूजा ने उस एक्ट्रेस का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि ये वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने दोनों के साथ कई फिल्मों में काम किया है. वो खुद कहती थीं कि रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरों में सच्चाई थी.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अमिताभ बच्चन को टूटकर प्यार करती थीं रेखा! इंप्रेस करने के लिए दी ये कुर्बानी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी