Last Updated:
Raj Kundra Cheating Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा किसी-न-किसी वजह से विवादों से घिरे रहे हैं. अगस्त में इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था. कपल पर मुंबई के एक बिजनेसमैन से 60.4 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है. अब राज कुंद्रा ने आरोपों पर अपना बयान दिया है.
राज कुंद्रा विवादों से घिरे रहे हैं.राज कुंद्रा ने इंडिया टुडे से बातचीत में दावा किया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और सच जल्द ही सामने आएगा. वे बोले, ‘बस इंतजार करें और देखें, क्योंकि यही जीवन है. हमने कुछ नहीं कहा है क्योंकि हम जानते हैं कि हमने कुछ गलत नहीं किया है. सच आखिर में सामने आएगा. हमने कभी जीवन में कुछ गलत नहीं किया है और न ही कभी करेंगे.’ राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अगस्त में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था. केस में एक अज्ञात शख्स को भी आरोपी बनाया गया था.
शिकायतकर्ता दीपक कोठारी ने आरोप लगाया कि कपल ने उन्हें 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है, जिसमें शेट्टी और कुंद्रा की अब बंद हो चुकी कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ शामिल थी. बिजनेसमैन के अनुसार, उन्होंने 2015 और 2023 के बीच इस रकम का निवेश किया था, लेकिन पैसे को कथित तौर पर निजी खर्चों के लिए इस्तेमाल किया गया था. इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग अब मामले की जांच कर रही है.
आर्थिक संकट में चली गई कंपनी
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वे पूरी तरह से सिविल नेचर के हैं. वकील ने कहा, ‘यह एक पुराना लेन-देन है, जिसमें कंपनी आर्थिक संकट में चली गई और आखिर में एक लंबी कानूनी लड़ाई में उलझ गई. इसमें कोई अपराध नहीं है. हमारे सीए ने समय-समय पर EOW द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज जमा किए हैं.’

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
September 12, 2025, 15:57 IST





