खेल » ‘चिल्लाओ मत…’ संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद पर सुनाई के बीच भिड़े करिश्मा कपूर-प्रिया सचदेव के वकील, वीडियो वायरल

‘चिल्लाओ मत…’ संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद पर सुनाई के बीच भिड़े करिश्मा कपूर-प्रिया सचदेव के वकील, वीडियो वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Karisma Kapoor Property Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट में संजय कपूर की 30000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी विवाद पर सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव के वकील आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच तगड़ी बहस हुई. करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया सचदेव पर वसीयत में जालसाजी का आरोप लगाते हुए अपने हक की बात की है.

'चिल्लाओ मत...' हाईकोर्ट में भिड़े करिश्मा-प्रिया सचदेव के वकील, वीडियो वायरलप्रॉपर्टी विवाद के चलते करिश्मा कपूर-प्रिया सचदेव आमने-सामने.
नई दिल्ली: संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर परिवार के बीच आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए अपने हक की बात की है. अब प्रॉपर्टी केस में सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव के वकील एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए, जिससे कोर्ट का माहौल काफी गरम हो गया.

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार 12 सितंबर को करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव कपूर के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई. करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करते हुए मुकदमा किया था, जिस पर सुनवाई के दौरान यह घटना हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी