खेल » नेपाल के ‘अमिताभ बच्चन’, भारत-पाकिस्तान में बीता बचपन, 61 की उम्र में सुपरफिट, 300+ फिल्मों का सुपरस्टार

नेपाल के ‘अमिताभ बच्चन’, भारत-पाकिस्तान में बीता बचपन, 61 की उम्र में सुपरफिट, 300+ फिल्मों का सुपरस्टार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Amitabh Bachchan Of Nepali Cinema: ये नेपाल के वो सुपरस्टार हैं, जिनका प्रभाव सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है, वे नेपाल की सांस्कृतिक पहचान हैं. हाल के प्रदर्शनों के बीच उनकी शांति की अपील ने उनके जिम्मेदार व्यक्तित्व को दर्शाया. जानते हैं वो कौन हैं?

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

नई दिल्ली. नेपाल ने Gen Z का हंगामा सुर्खियों में है. 8 सितंबर को शुरू हुआ प्रदर्शन 9 सितंबर को देखते-देखते प्रदर्शन हिंसक हो गए. भीड़ बेकाबू हो गई. कहीं आग तो कही गोलियां चलने लगी. नेपाल में हुए इस प्रदर्शन पर नेपाल के ‘अमिताभ बच्चन’ सामने आए, जिन्होंने युवाओं से शांत होने की अपील की. क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी मुल्क के ‘अमिताभ बच्चन’ कौन हैं? ये वो एक्टर हैं, जिनका बचपन पाकिस्तान, भारत और रूस जैसे देशों में पढ़ाई करते हुए गुजरा और किस्मत ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया तक ला खड़ा किया. दमदार डायलॉग, रोमांटिक अंदाज और एक्शन हीरो के रूप में फेमस ये सुपरस्टार 61 का उम्र में भी सुपरफिट हैं. ये कोई और नहीं बल्कि राजेश हमाल हैं.

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

नेपाल की फिल्म इंडस्ट्री की बात हो और वहां के सबसे बड़े सुपरस्टार राजेश हमाल का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये एक ऐसा चेहरा, जिसने पिछले तीन दशकों में 300 से भी ज्यादा फिल्मों के जरिए सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. 1980 के दशक में मॉडलिंग से शुरुआत करने वाले इस सितारे ने 1990 के दशक में पर्दे पर आते ही दर्शकों के दिलों पर राज करकरोड़ों के मालिक बन गए. फोटो साभार-रेडिट

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

9 जून 1964 को नेपाल के पाल्पा में जन्मे राजेश हमाल के पिता चुडा बहादुर हमाल नेपाल के प्रमुख राजनयिक थे, जो पाकिस्तान में नेपाल के राजदूत भी रहे. उनकी मां रेणु केसी थीं. पिता के करियर के चलते राजेश का बचपन पाकिस्तान, दिल्ली, मॉस्को और नेपाल में बीता. उन्होंने कक्षा 5 से 8 तक मॉस्को में पढ़ाई की और स्कूली शिक्षा पूरी की. फोटो साभार-@hamalrajesh/Instagram

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

इसके बाद राजेश हमाल ने चंडीगढ़ में भारत के पंजाब विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एमए किया. एक विद्वान परिवार से आने वाले राजेश ने कभी नहीं सोचा था कि एक्टिंग उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बनेगा. फोटो साभार-@hamalrajesh/Instagram

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

1985 में राजेश ने भारतीय फैशन पत्रिका ‘फैशन नेट’ के लिए मॉडलिंग की और 1986 में काठमांडू और नई दिल्ली में रैंप वॉक किया. यह उनका ग्लैमर की दुनिया में पहला कदम था. लेकिन टर्निंग प्वाइंट तब आया 1991 में, जब उन्होंने अपने चाचा दीपक रायमाझी की फिल्म ‘युग देखि युग सम्म’ से डेब्यू किया. यह फिल्म सुपरहिट रही. फोटो साभार-@hamalrajesh/Instagram

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

इसके बाद 1992 की फिल्म ‘देउता’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी, स्टाइलिश लुक और बहुमुखी अभिनय ने दर्शकों को दीवाना बना दिया.
‘देउता’ के बाद राजेश का करियर रॉकेट की तरह उड़ा. फोटो साभार-@hamalrajesh/Instagram

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

कसम (1992), सड़क (1994), पृथ्वी (1994), सीमाना (1996), शंकर (1997), चांदनी (1999), धुकधुकी (2000), और बसंती (2000) जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें नेपाली सिनेमा का बेताज बादशाह बना दिया. 1994 में उन्होंने एक साल में 16 फिल्में कीं, जो एक रिकॉर्ड है. रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन स्टार तक, हर किरदार में राजेश छा गए. फोटो साभार-@hamalrajesh/Instagram

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

लोगों ने उन्हें नेपाल का ‘अमिताभ बच्चन’ का नाम दे दिया. 2000 तक वह ‘दशक के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ रहे. 2006 से हर साल 10 अक्टूबर को नेपाल में ‘राजेश हमाल डे’ मनाया जाता है. फोटो साभार-@hamalrajesh/Instagram

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

राजेश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और नेपाली सिनेमा को नई दिशा दी. उनकी पसंदीदा फिल्में ‘देउता’ और ‘बसंती’ हैं. 2025 में वह नरसिम्हा: अवतार के साथ धमाकेदार वापसी की योजना बना रहे हैं. उनकी फिटनेस और स्टाइल 61 की उम्र में भी युवाओं को प्रेरित करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश हमाल नेपाल के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं. उनके पास करीब 450 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है. फोटो साभार-@hamalrajesh/Instagram

Amitabh Bachchan of Nepali cinema, Rajesh Hamal, Rajesh Hamal knows Amitabh Bachchan of Nepali cinema, richest superstar of Nepali cinema, Rajesh Hamal Films, Rajesh Hamal Hit Movies, Rajesh Hamal on nepal violence, नेपाली सिनेमा का अमिताभ बच्चन, राजेश हमाल , राजेश हमाल कौन हैं?, राजेश हमाल की हिट फिल्में, राजेश हमाल ने नेपाल हिस्सा पर क्या कहा?

नेपाल राजनीतिक संकट से गुजर रहा है. इस संकट के देखते हुए राजेश हमाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा- ‘देश की संपत्ति को नुकसान मत पहुंचाओ, यह तुम्हारी ही धरोहर है.’ उनकी यह अपील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. फोटो साभार- @hamalrajesh/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

नेपाल के ‘अमिताभ बच्चन’, भारत-पाकिस्तान में बीता बचपन, 61 की उम्र में सुपरफिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी