खेल » ‘आपके पति ने आपको छोड़ दिया, 15 साल से…’, प्रिया ने ₹30000Cr के प्रॉपर्टी विवाद पर करिश्मा को किया टारगेट

‘आपके पति ने आपको छोड़ दिया, 15 साल से…’, प्रिया ने ₹30000Cr के प्रॉपर्टी विवाद पर करिश्मा को किया टारगेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर पर हमला किया. सुनवाई के दौरान प्रिया ने अपने वकील राजीव नय्यर के माध्यम से दावा किया कि करिश्मा पिछले 15 सालों से संजय की लाइफ से गायब थीं और उनकी मौत के बाद अचानक उनके जीवन में आईं.

'आपके पति ने आपको छोड़ दिया, 15 साल से...', प्रिया ने करिश्मा पर साधा निशानाकरिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रॉपर्टी में हिस्से की मांग की है.
मुंबई. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी लड़ाई छिड़ गई है. दिवंगत संजय की दूसरी पत्नी रहीं करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान प्रॉपर्टी में हिस्से को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में है. 10 सितंबर इस मामले पर पहली सुनवाई हुई, जिसमें संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के वकील और समायरा-कियान के वकील के बीच तीखी बहस हुई. समायरा-कियान को करिश्मा रिप्रेजेंट कर रही हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, प्रिया सचदेव ने अदालत में करिश्मा कपूर पर आरोप लगाए. सुनवाई के दौरान, प्रिया के वकील राजीव नय्यर ने करिश्मा कपूर के खिलाफ कड़े बयान दिए. उन्होंने आरोप लगाया कि करिश्मा 15 साल से संजय की जिंदगी से गायब थीं. जैसे ही संजय का निधन हो गया, तब सामने आईं हैं.

करिश्मा कपूर के बच्चों ने लगाया वसीयत में हेरफेर करने का आरोप

प्रिया की लीगल टीम ने जोर देकर कहा कि वह संजय की लीगल वाइफ हैं और इसलिए उनकी संपत्ति की हकदार हैं. करिश्मा के बच्चों ने प्रिया सचदेव पर संजय कपूर की वसीयत में हेरफेर का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने उनके पिता की वसीयत में हेरफेर की और उन्हें उनकी विरासत से बाहर कर दिया.

वसीयत में नहीं है करिश्मा कपूर के बच्चों- कियान समायरा का नाम

कियान और समायरा की याचिका के मुताबिक, संजय कपूर ने उन्हें बार-बार आश्वासन दिया था कि उन्हें उनकी प्रॉपर्टी का हिस्सा मिलेगा. हालांकि, उनका दावा है कि प्रिया ने जो फाइनल वसीयत दिखाई, उसमें उनका जिक्र नहीं था. यह वसीयत 21 मार्च की है. प्रिया ने 30 जुलाई को एक फैमिली मीटिंग के दौरान सबको दिखाई थी.

संजय कपूर के प्रॉपर्टी को लेकर अगली सुनवाई 9 अक्टूबर होगी

करिश्मा कपूर के बच्चों- कियान और समायरा ने कोर्ट से अपील की है कि संजय कपूर की प्रॉपर्टी के किसी भी तरफ के ट्रांसफर या निपटान को तब तक रोका जाए जब तक मामला सुलझ नहीं जाता. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव को संजय कपूर की चल और अचल संपत्तियों की डिटेल्स लिस्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर होगी. करिश्मा कपूर इस मामले में वादी नहीं हैं, लेकिन अपने बच्चों का रिप्रेजेंट कर रही हैं.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘आपके पति ने आपको छोड़ दिया, 15 साल से…’, प्रिया ने करिश्मा पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी