खेल » मनोज बाजपेयी के पैर छूते दिखे जयदीप, विजय, अनुराग और विनीत

मनोज बाजपेयी के पैर छूते दिखे जयदीप, विजय, अनुराग और विनीत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अनुराग कश्यप और मनोज बाजपेयी काफी समय बाद एक साथ नजर आए हैं.मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म ‘जुगनुमा’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में हुई फिल्म की स्क्रीनिंग का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सभी लोग मनोज बाजपेयी के पैर छूते नजर आ रहे हैं.

मनोज बाजपेयी के पैरों में गिरे 4-4 स्टार, गैंग ने 'सरदार खान' की खींच दी पतलूनमनोज के मुरीद हुए लोग
नई दिल्ली. मनोज बाजपेयी एक्टिंग की दुनिया के बेहतरीन एक्टर हैं. अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनमें उन्होंने जान फूंक दी है. उनका सिनेमा की दुनिया में अपना एक औरा है. हाल ही में एक्टर की एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक नहीं 4-4 सितारे उनके पैर छूते नजर आ रहे हैं.

कल यानी बुधवार रात को मनोज की फिल्म ‘जुगनुमा’ की स्क्रीनिंग पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. उस दौरान का एक ऐसा वीडियो अब सामने आ रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो में जयदीप अहलावत, विजय वर्मा और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के अलावा मंच पर विक्रांत मैसी और विनीत सिंह नजर आ रहे हैं.

तब्बू संग फ्लॉप दे चुका एक्टर, जिसकी भाभी की खूबसूरती पर फिदा था जमाना, माधुरी संग रोमांस करके भी ठप हुआ करियर

मनोज बाजपेयी के पैर छूते नजर आए जयदीप अहलावत

हाल ही में हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जुगनुमा’ की स्क्रीनिंग पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.दरअसल, फिल्म ‘जुगनुमा’ की स्क्रीनिंग में अचानकर जयदीप, अनुराग कश्यप और विजय वर्मा मनोज बाजपेयी के पैर छूने लगे. सब मिलकर एक साथ मनोज से आशीर्वाद मांगने लगते हैं. बाद में विक्रांत मैसी भी वहां आकर उनके पैरों में पड़ जाते हैं. ये सब देख मनोज काफी अजीब महसूस करते दिखे और उन्हें झुक हटाने हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी