खेल » ‘अनुष्का-विराट को कैफे से निकाल दिया था…’ जेमिमा रोड्रिग्स ने सुनाया कपल से मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

‘अनुष्का-विराट को कैफे से निकाल दिया था…’ जेमिमा रोड्रिग्स ने सुनाया कपल से मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Anushka Sharma Virat Kohli News: अनुष्का शर्मा के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि वे किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल में उन्हे…और पढ़ें

'अनुष्का-विराट को कैफे से निकाल दिया था...' जेमिमा ने सुनाया दिलचस्प किस्साअनुष्का-विराट लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं.
नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर तमाम तरह की अफवाहें छाई रहती हैं, हालांकि वे अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. कई खबरें दावा कर रही हैं कि कपल अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के बाद लंदन शिफ्ट हो गए थे. उन्होंने अपने बच्चों के लिए सख्त तौर पर ‘नो फोटो पॉलिसी’ अपनाई हुई है. अब कपल को लेकर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि न्यूजीलैंड में एक कैफे के स्टाफ ने उन्हें बाहर निकाल दिया था.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी पर्सनैलिटी को कैफे से बाहर निकालने की खबर चौंकाती है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कैफे के स्टाफ ने अनुष्का और विराट को बाहर जाने के लिए कहा था, क्योंकि उनकी भारतीय महिला क्रिकेट स्टार जेमिमा रोड्रिग्स के साथ उनकी बातचीत थोड़ी लंबी हो गई थी. जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल में मशेबल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर इस मजेदार घटना के बारे में विस्तार से बताया.

जेमिमा रोड्रिग्स से जब कपल की हुई खास मुलाकात
जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया कि उनकी विराट, अनुष्का और स्मृति मंधाना के साथ बातचीत चार घंटे से ज्यादा समय तक चली थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड के कैफे में लोग उन्हें बाहर जाने के लिए कहने लगे. जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया कि उन्होंने विराट से अनुमति लेकर बातचीत शुरू की थी. जेमिमा ने बल्लेबाजी पर चर्चा के बाद उन्हें होटल के कैफे में आमंत्रित किया जहां पुरुष और महिला टीम ठहरी हुई थी.

अनुष्का शर्मा ने 4 साल तक विराट कोहली को किया था डेट
जेमिमा बोलीं, ‘अनुष्का भी वहां थीं. शुरुआती आधे घंटे हमने क्रिकेट पर बात की. फिर हमने लाइफ के बारे में बात की. ऐसा लगा जैसे कुछ लंबे समय से खोए हुए दोस्त मिले हों. हमारी बातचीत बंद हुई क्योंकि कैफे के स्टाफ ने हमें बाहर निकाल दिया.’ अनुष्का और विराट की मुलाकात 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. कपल ने लगभग चार साल तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी. अनुष्का ने जनवरी 2021 में अपनी पहली संतान बेटी वामिका को जन्म दिया. वे 15 फरवरी 2024 को बेटे अकाय के मम्मी-पापा बने. अनुष्का शर्मा अगली बार फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, जिसमें वे झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘अनुष्का-विराट को कैफे से निकाल दिया था…’ जेमिमा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी