खेल » TBF X Baaghi 4 Collection Day 6: ‘द बंगाल फाइल्स’ FLOP, ‘बागी 4’ का निकला दम, इस हॉरर मूवी ने लूटा बॉक्स ऑफिस

TBF X Baaghi 4 Collection Day 6: ‘द बंगाल फाइल्स’ FLOP, ‘बागी 4’ का निकला दम, इस हॉरर मूवी ने लूटा बॉक्स ऑफिस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

The Bengal Files X Baaghi 4 X The Conjuring: Last Rites Box Office Collection Day 6: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 50 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकी.

TBF X Baaghi 4 Collection Day 6:  'द बंगाल फाइल्स' FLOP,  'बागी 4' का निकला दम‘द बंगाल फाइल्स’ हुई बुरी तरह फ्लॉप. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः फिल्म पोस्टर्स)
मुंबई.The Bengal Files X Baaghi 4 X The Conjuring: Last Rites Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर तीन मच अवटेड फिल्में लगी हुई हैं. पहला टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू की ‘बागी 4’, विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी स्टारर ‘द बंगाल फाइल्स’ और पैट्रिक विल्सन-वेरा फार्मिगा स्टारर ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’. यहां हम आपको इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताने जा रहे हैं. ये तीनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. ऑडियंस की उम्मीद पर कौन-सी खरी उतरी और किसने सबसे ज्यादा कमाई की? आइए जानते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड फिल्मों की. ‘बागी 4’ इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही. इस एक्शन फ्रेंचाइजी ने एक अच्छी शुरुआत की और पहले वीकेंड में बेहतरीन कमाई की. लेकिन सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. 6 दिन में फिल्म 45 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकी है.

‘द बंगाल फाइल्स’ हुई फ्लॉप

वहीं, बात करें विवादों में घिरी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की, तो यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है. फिल्म ने अबतक 11 करोड़ भी नहीं कमाए. ओपनिंग डे पर भी फिल्म का कुछ खास कलेक्शन नहीं हुआ. छठे दिन फिल्म की कमाई लाखों में हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 2.75 करोड़ रुपए में कमाए. फिल्म ने पहले वीकेंड 6.75 करोड़ रुपए ही कमा सकी.

‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

‘द बंगाल फाइल्स’ का वीकेंड के बाद के कलेक्शन में लगातार गिरावट देख गई. फिल्म ने सोमवार को 1.15 करोड़ रुपए, मंगलवार को 1.35 करोड़ रुपए और बुधवार को 99 लाख रुपए का कलेक्शन किया. ‘द बंगाल फाइल्स’ का अबतक का कलेक्शन 10.24 करोड़ रुपए हुआ है. ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘बागी 4’ पर हॉलीवुड की फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भारी पड़ रही.

The Conjuring
‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ को भारत में पसंद किया जा रहा है.

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

माइकल चाव्स के डायरेक्शन में बनी ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भारत में 6 दिन में 64.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं फिल्म ने भारत में कमाई के मामले में ‘द कॉन्ज्यूरिंग 2’, ‘एनाबेल’ और ‘द नन’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

TBF X Baaghi 4 Collection Day 6: ‘द बंगाल फाइल्स’ FLOP, ‘बागी 4’ का निकला दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी