Last Updated:
Stock Tips : विश्लेषकों का मानना है कि NBFC सेक्टर की बढ़ती मांग और गोल्ड लोन बिजनेस में मणप्पुरम की पकड़ इसे आने वाले वर्षों में और भी बेहतर स्थिति में ला सकती है. सालभर में 50 फीसदी रिटर्न देने वाले इस शेयर स…और पढ़ें
कल यह शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था. पिछले पांच सालों में यह शेयर कई बार उतार-चढ़ाव से गुजरा, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों को तगड़ा फायदा मिला. 2020 की कोरोना महामारी के दौरान यह शेयर 90 रुपये के आसपास तक लुढ़क गया था. लेकिन 2021 और 2022 में इसने धीरे-धीरे वापसी की और 2023 में 150 रुपये से ऊपर पहुंच गया. 2024 में इसने तेज़ रफ्तार पकड़ ली और अब 2025 में यह 300 रुपये की ओर बढ़ रहा है.
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
वहीं, सेबी-पंजीकृत विश्लेषक ए.आर. रामचंद्रन सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. उनके अनुसार “चार्ट्स पर शेयर ओवरबॉट लग रहा है और 296 रुपये पर मजबूत रेजिस्टेंस है. अगर यह शेयर 285 रुपये के नीचे बंद होता है तो इसमें तेज गिरावट आ सकती है और यह 250 रुपये तक फिसल सकता है. ऐसे में निवेशकों को प्रॉफिट बुकिंग पर भी विचार करना चाहिए.”
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 11, 2025, 06:20 IST





