खेल » ‘तुम सजा देना चाहती हो’, डायरेक्टर की बातों से जब खोला काजोल का खून, हीरो को जड़ा थप्पड़, फिर खूब किया रोना-धोना

‘तुम सजा देना चाहती हो’, डायरेक्टर की बातों से जब खोला काजोल का खून, हीरो को जड़ा थप्पड़, फिर खूब किया रोना-धोना

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

काजोल ने जिस हीरो को थप्पड़ जड़ा था वो उनसे 4 साल बड़े हैं. हीरो को थप्पड़ मारने के बाद वह सेट पर खूब रोईं थीं. क्या है ये किस्सा चलिए बताते हैं…

डायरेक्टर की बातों से जब खोला काजोल का खून, हीरो को जड़ा थप्पड़, फिर खूब रोईंकाजोल ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘धाकड़’ एक्ट्रेस काजोल स्टाइलिश और बोल्ड रोल्स के लिए जानी जाती हैं. करिश्मा कपूर, रेखा, श्रीदेवी, मंदाकिनी जैसी नामी सितारों की तरह उन्होंने भी सिर्फ 16 की उम्र में पर्दे पर दस्तक दे दी थी. सिनेमा से नाता बचपन का था, तो यहां घुलने मिलने में समय भी नहीं लगा. साल 1992 में उन्होंने फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने करियर की शुरुआत की. फिल्म में उनके हीरो थे कमल सदाना. कमल, काजोल से सिर्फ 4 साल बड़े थे और खुद से बड़े एक्टर को उन्होंने खूब थप्पड़ पेल दिए और फिर सेट पर खूब आंसू भी बहाए. क्या है ये किस्सा चलिए बताते हैं.

राहुल रवैल काजोल की पहली फिल्म के डायरेक्टर थे. अपनी डेब्यू फिल्म में काम करते समय काजोल को अपने को एक्टर कमल सदाना को थप्पड़ मारने का सीन करना था, जिसके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं थीं. काजोल ने बताया कि यह सीन उनके लिए इतना मुश्किल था कि वह इसे करने के बाद रो पड़ीं और कमल से माफी मांगी.

इतने अच्छे और सज्जन व्यक्ति…

ब्रूट इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा, ‘किसी को बिना वजह थप्पड़ मारना मेरे लिए असंभव सा था. कमल इतने अच्छे और सज्जन व्यक्ति थे, मैं उन पर हाथ नहीं उठा पा रही थी. यह मेरे नैतिकता और विवेक के खिलाफ था.’ उन्होंने बताया कि वह हल्के से कमल के चेहरे पर हाथ रखकर पीछे हट जाती थीं.

Kajol, Kajol News, Kajol First Film, Kajol when slapped her first co star Kamal Sadanah, Kamal Sadanah, why kajol slapped Kamal Sadanah, Bekhudi, Bekhudi hit or flop, Bekhudi starcast, काजोल, कमल सदाना, राहुल रवैल, बेखुदी, काजोल ने कमल सदाना को क्यों मारा थप्पड़
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी.

राहुल रवैल ने ये करने पर उकसाया

काजोल ने आगे बताया कि उनके निर्देशक राहुल रवैल ने उन्हें गुस्सा और उकसाने की कोशिश करते हुए कहा, ‘लगता है तुम उन्हें सजा देना चाहती हो, इसलिए बार-बार रिटेक कर रही हो.’ इस बात से नाराज होकर काजोल ने आखिरकार एक परफेक्ट टेक दिया, लेकिन इसके बाद वह फूट-फूटकर रोईं और कमल से माफी मांगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने कुछ बहुत गलत किया. यह मेरे लिए बहुत गहरा अनुभव था.’

काजोल की लोगों को सलाह

काजोल ने यह भी कहा कि एक्टिंग करना एक तरह की थेरेपी जैसा है, जो इमोशनली बाधाओं को खोलता है. उन्होंने सभी को सलाह दी कि जीवन में एक बार कैमरे के सामने जरूर एक्टिंग करनी चाहिए. यह आपको सिखाता है कि दुनिया की नजरों से ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को कैसे देखते हैं. आपको बता दें कि काजोल अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘द ट्रायल सीजन 2’ की तैयारी कर रही हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

डायरेक्टर की बातों से जब खोला काजोल का खून, हीरो को जड़ा थप्पड़, फिर खूब रोईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी