खेल » Venice Film Festival Award 2025: बेस्ट डायरेक्टर बन अनुपर्णा रॉय ने रचा इतिहास

Venice Film Festival Award 2025: बेस्ट डायरेक्टर बन अनुपर्णा रॉय ने रचा इतिहास

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Venice Film Festival Award 2025: भारतीय फिल्म डायरेक्टर अनुपर्णा रॉय ने 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. उन्होंने इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड अपने …और पढ़ें

Venice Film Festival: बेस्ट डायरेक्टर बन अनुपर्णा रॉय ने रचा इतिहासअनुपर्णा रॉय को मिला बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड. (फोटो साभार -रॉयटर्स)
नई दिल्ली.  भारतीय फिल्म डायरेक्टर अनुपर्णा रॉय ने 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. उन्होंने इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये अवॉर्ड जीतने वाली अनुपर्णा रॉय पहली भारतीय बन गई हैं. उन्होंने ये पुरस्कार अपनी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए जीता है.अनुपर्णा रॉय ने 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में ओरिजोंटी सेक्शन में ये अवॉर्ड जीता.

ये कैटेगरी सिनेमा में नए रुझानों पर केंद्रित है और इसमें पहली बार की गई रचनाएं, युवा प्रतिभाएं, इंडी फिल्में और अनकॉमन फिल्में शामिल हैं जो कम लोकप्रिय होकर भी लोगों पर बड़ा प्रभाव छोड़ती हैं. अनुपर्णा रॉय की फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ इस प्रतिष्ठित श्रेणी में चयनित होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म भी थी.फ्रेंच फिल्ममेकर जूलिया डुकोर्नो द्वारा इन अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया था. वो ओरिज़ोंटी जूरी की प्रमुख थीं. अनुपर्णा रॉय, टिपिकल बंगाली लुक में कॉटन की सफेद साड़ी में स्टेज पर गई थीं.

डायरेक्टर ने अनुराग कश्यप को दिया जीत का श्रेय

अनुपर्णा रॉय ने अपनी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड जीतने के बाद अनुराग कश्यप का आभार जताया. अनुराग कश्यप फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. अनुपर्णा ने कहा कि अनुराग ने शुरुआत से ही उनका और उनकी फिल्म का साथ दिया और फिल्म के कॉन्सेप्ट पर भरोसा जताया. डायरेक्टर ने कहा, मैं अनुराग कश्यप, मेरे प्रोडयूसर, मेरी कास्ट, मेरे क्रू और उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया. ये अवॉर्ड उन सभी लोगों के लिए समर्पित है.’

अनुपर्णा को आई फिलिस्तीनी बच्चों की याद

अनुपर्णा ने अवॉर्ड जीतने के बाद गाजा में फिलिस्तीनी बच्चों को भी याद किया जो हर रोज मर रहे हैं. वो कहती हैं कि उनका दिल हर दिन उन बच्चों के लिए दुखता है जो युद्ध में मौत की बलि चढ़ते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Venice Film Festival: बेस्ट डायरेक्टर बन अनुपर्णा रॉय ने रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी