खेल » ‘रातभर जागकर तैयार किया गाना…’ अनुराग कश्यप को सुनते ही आया पसंद, रिलीज होते ही छाया ‘पिजन कबूतर’

‘रातभर जागकर तैयार किया गाना…’ अनुराग कश्यप को सुनते ही आया पसंद, रिलीज होते ही छाया ‘पिजन कबूतर’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Film Nishaanchi Song Pigeon Kabootar Released: फिल्म ‘निशानची’ का 15 गानों का एल्बम रिलीज हुआ है जो लोगों का दिल जीत रहा है. एक्टर ऐश्वर्य ठाकरे ने निशानची के नए गाने ‘पिजन कबूतर’ से अपने सपनों को नए पंख दिए ह…और पढ़ें

'रातभर जागकर तैयार किया गाना...' अनुराग कश्यप को सुनते ही आया पसंद, हुआ रिलीजफिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
नई दिल्ली: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म निशानची से ऐश्वर्य ठाकरे अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म में वह डबल रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ वेदिका पिंटो लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जिसके साथ मोनिका पांवर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे. निशानची भारत भर में इस 19 सितंबर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

फिल्म निशानची के साउंडट्रैक से एक और जबरदस्त ‘पिजन कबूतर’ रिलीज हो गया है. जी म्यूजिक कंपनी ने इस ऑफबीट और बेहद कैची ट्रैक का म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है. गाने को जहां भूपेश सिंह ने गाया है, वहीं इसे कंपोज करने से लेकर बोल लिखने तक का काम ऐश्वर्य ठाकरे ने किया है, जो फिल्म में बतौर लीड एक्टर डबल रोल में नजर आने वाले हैं.

ऐश्वर्य ठाकरे इस ऑफबीट लिरिक्स, मस्ती भरे हिंग्लिश फ्लो और धमाकेदार एनर्जी से भरपूर इस गाने संग अपना म्यूजिकल डेब्यू कर रहे हैं. गाना फिल्म में बेबाक और अनोखी दुनिया को बिल्कुल खूबसूरती से दिखाता है. गाने का हुक लाइन ‘पिजन कबूतर’ भइया, उड़न फ्लाई, लुक देखो आसमान इस्काई’ पहले से ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. गाना ‘पिजन कबूतर’ तेजी से एक जबरदस्त ईयरवर्म यानी सभी का पसंदीदा बनने की ओर है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी