Last Updated:
Stock To Buy- ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने स्विगी शेयर में आगे 25 फीसदी तेजी आने की संभावना जताई है. ब्रोकरेज का कहना है कि स्विगी का फूड डिलीवरी बिजनेस अब टिकाऊ प्रॉफिटबिलिटी के राह पर है और कंपनी के लिए लगातार कैश…और पढ़ें
स्विगी के शेयरों में पिछले छह महीनों में 24 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है. नोमुरा ने स्विगी शेयर में आगे 25 फीसदी तेजी आने की संभावना जताई है. ब्रोकरेज का कहना है कि स्विगी का फूड डिलीवरी बिजनेस अब टिकाऊ प्रॉफिटबिलिटी के राह पर है और कंपनी के लिए लगातार कैश जनरेटर बना रहेगा. क्विक कॉमर्स वर्टिकल अभी भी संघर्ष कर रहा है लेकिन आने वाले समय में इस सेगमेंट की सेहत भी ठीक होने की संभावना है. नोमुरा का कहना है कि स्विगी के पास क्विक कॉमर्स को और विस्तार देने के लिए मजबूत फंडिंग उपलब्ध है.
जोमैटो का टारगेट प्राइस बढ़ाया
स्विगी शेयर रिटर्न हिस्ट्री
स्विगी के शेयरों में पिछले छह महीनों में 24 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है. पिछले एक महीने में इस शेयर की कीमत करीब 16 फीसदी मजबूत हुई है. वहीं, साल 2025 में स्विगी शेयर अब तक 17 फीसदी गिर चुका है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 08, 2025, 11:29 IST





