खेल » 60 साल पुराना विदाई का वो गाना, डोली में डोला हर दुल्हन का दिल, दिखी बेटी के मां-बाप की बेबसी, रोया हर मेहमान

60 साल पुराना विदाई का वो गाना, डोली में डोला हर दुल्हन का दिल, दिखी बेटी के मां-बाप की बेबसी, रोया हर मेहमान

Facebook
Twitter
WhatsApp

शादी-ब्याह के मौके पर विदाई का पल हमेशा भावुक होता है. दुल्हन जब अपने मायके को छोड़कर ससुराल की ओर जाती है तो आंखें नम होना स्वाभाविक है. ऐसे में कई गाने विदाई के मौके पर बजते हैं, लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय 60 साल पुराना वो गाना है, जो डोली, विदाई, पिता की आशीर्वाद और बेटी की नए घर में जिम्मेदार भूमिका को दर्शाता है. इस गीत को सहजता, उम्मीद और गर्व के साथ पिरोया गया है. गाने के बोल हैं- ‘खुशी-खुशी कर दो विदा, तुम्हारी बेटी राज करेगी’. साल 1968 में आई फिल्म ‘अनोखी रात’ के इस भावुक गीत को लता मंगेशकर ने गाया है. संजीव कुमार, जाहिदा हुसैन, परीक्षित साहनी, अरूणा ईरानी और मुकरी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है जिसने देखने वालों को झकझोर रख दिया. कहानी डाक बंगले के गार्ड बलदेव सिंह और उसके हालात से जुड़ी है. किस तरह एक सीदा-साधा गार्ड डाकू बन जाता है, उसे फिल्म में दिखाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी