Last Updated:
Russian vaccine Enteromix: कैंसर का नाम सुनते ही दिल में खौफ सा हो जाता है. ऐसे में अगर आपको बताया जाए कि इस घातक बीमारी की वैक्सीन बन चुकी है, तो ये वाकई राहत की बात होगी. रूसी वैज्ञानिकों ने इसे सच कर दिखाया …और पढ़ें
रूसी वैज्ञानिकों ने बनाई कैंसर की वैक्सीन. (AI Generated)यह वैक्सीन दुनियाभर में कैंसर के मरीजों के लिए आशा की किरण है. वैक्सीन को रूस के नेशनल मेडिकल रिसर्च रेडियोलॉजिकल सेंटर ने एंगेलहार्ड्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के साथ मिलकर विकसित किया है. ये वैक्सीन COVID-19 mRNA वैक्सीन टेक्नोलॉजी पर आधारित है लेकिन वैज्ञानिकों ने इसके उपयोग का दायरा काफी ज्यादा बढ़ा दिया है. यह कैंसर के खिलाफ एक अत्याधुनिक और पर्सनलाइज्ड इम्यूनोथेरेपी का रूप है.
कैसे काम करती है Enteromix वैक्सीन?
भारत के लिए भी है अच्छी खबर
एंटरोमिक्स उन मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है जो लंग, ब्रेस्ट, कोलोरैक्टल या पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं. इसके अलावा ब्राका 1/2 जैसी जेनेटिक म्यूटेशन वाले हाई-रिस्क मरीज, जिनमें कैंसर होने की संभावना अधिक होती है, उनके लिए भी यह वैक्सीन वरदान होगी. ऐसे मरीज जो कीमोथेरेपी या रेडिएशन झेल नहीं सकते, उनके लिए भी यह वैक्सीन एक सुरक्षित विकल्प के रूप में सामने आई है. वैक्सीन अब रूसी सरकार के नियामक अनुमोदन की अंतिम प्रक्रिया में है. उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रूवल मिलते ही इसका व्यापक उपयोग शुरू हो जाएगा. भारत में भी कैंसर के मरीजों के लिए ये वैक्सीन आसानी उपलब्ध हो जाएगी क्योंकि भारत-रूस के व्यापारिक और सामरिक रिश्ते काफी अच्छे हैं. अगर यहां भी इसके परिणाम ऐसे ही सकारात्मक रहते हैं, तो यह खोज पूरी दुनिया के लिए कैंसर इलाज का तरीका बदल देंगे.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
September 07, 2025, 16:42 IST





