Agency:एजेंसियां
Last Updated:
मेलबर्न के कोबलबैंक में चाकूबाजी से दो किशोरों की मौत हो गई. सिडनी और कनाडा में भी ऐसे हमले हुए. पुलिस ने इसे लक्षित हमला बताया. इलाके में दहशत और सुरक्षा बढ़ाई गई है.

दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. फॉरेंसिक टीमें मौके से सबूत इकट्ठा कर रही हैं, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. अधिकारियों का मानना है कि यह कोई सामान्य अपराध नहीं बल्कि पहले से योजनाबद्ध हमला था. स्थानीय समुदाय इस वारदात से सदमे में है. बच्चों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता खासे चिंतित हैं. पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध हरकत की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें.
पहले भी हुई चाकूबाजी
कनाडा में भी आया ऐसा ही केस
चाकूबाजी की बढ़ती वारदातें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया तक सीमित नहीं हैं. 4 सितंबर को कनाडा के हॉलो वाटर फर्स्ट नेशन इलाके में भी एक 18 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, यह हमला उसी युवती के भाई ने किया था. हमले में सात अन्य लोग घायल हुए, जिनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच थी. आरोपी की मौत तब हुई जब वह भागने की कोशिश में एक चोरी की कार से पुलिस वाहन से टकरा गया. इस दौरान एक माउंटि पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
September 07, 2025, 15:39 IST





