Last Updated:
व्लादिवोस्तोक में आयोजित 10वें पूर्वी आर्थिक मंच के मौके पर क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ा हुआ ऐसा खुलासा किया, जो बेहद दिलचस्प था. पुतिन की उम्र को देखकर आप अंदाज…और पढ़ें
व्लादिमीर पुतिन. (IANS)व्लादिवोस्तोक में आयोजित 10वें पूर्वी आर्थिक मंच के मौके पर क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ा हुआ ये दिलचस्प खुलासा किया. पुतिन की उम्र को देखकर आप अंदाजा ही नहीं लगा सकते हैं कि वो जेन ज़ी स्लैंग्स को जानते होंगे. वे भले ही अपनी आधिकारिक बैठकों में ऐसे आधुनिक स्लैंग्स और भाषाओं का इस्तेमाल नहीं करते लेकिन वे इन्हें अच्छी तरह से समझते हैं.
पुतिन को आती है नई जेनरेशन वाली भाषा
अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 4 सितंबर को व्लादिवोस्तोक की आधिकारिक यात्रा के दौरान रूसी नेता को ‘क्रिंज’, ‘गाइज’, ‘ट्रबल्स’ और ‘चिल रिंक’ जैसे नए स्लैंग के बारे में बताया गया.
रूसी राष्ट्रपति को पसंद है नई भाषा
पुतिन ने पूर्वी आर्थिक मंच में ‘अद्वितीय रूसी भाषा’ नाम की प्रदर्शनी का दौरा किया और उन्हें दिखाया गया कि कैसे एक ही अर्थ वाले वाक्यांश अलग-अलग काल में बदलते हैं. रूसी राष्ट्रपति ने एक इंटरैक्टिव पैनल में युवा स्लैंग पर एक गेम खेलने की भी पेशकश की थी. दरअसल स्लैंग एक विशेष समूह शब्दों या वाक्यांशों की एक अनौपचारिक भाषा है, जिसका प्रयोग आजकल की जेनरेशन खूब करती है. यह आम बोल चाल की भाषा नहीं होती और नए शब्द के साथ बदलती जाती है.
रोसकांग्रेस फाउंडेशन की ओर से ये सम्मेलन 3 से 6 सितंबर तक व्लादिवोस्तोक में आयोजित ईईएफ-2025 में 70 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. यह मंच रूसी और वैश्विक निवेश समुदायों के बीच संबंधों को बनाने और मजबूत करने, रूसी रिमोट ईस्ट की आर्थिक क्षमता का एक व्यापक मूल्यांकन करने और एडवांस डेवलपमेंट एरिया में इसके निवेश अवसरों और व्यावसायिक स्थितियों की प्रस्तुति के लिए एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मंच है.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
September 07, 2025, 14:48 IST





