Last Updated:
फिल्में हिट होने और फ्लॉप होने का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है. ये बात इस एक नाम ने सच साबित कर दी थी, जब-जब मेकर्स ने इस नाम से लेकर फिल्में बनाई हर बार फ्लॉप साबित हुई. 1 फिल्म के फ्लॉप होने से सुपरस्टार कैमरा फेस तक करना भूल गया था. वो कोई और नहीं ऋषि कपूर थे.

नई दिल्ली. वो तीन फिल्में जो अलग-अलग समय पर बनी. सभी की रिलीज डेट में तो सालों का अंतर था. लेकिन जब भी एक ही नाम से बनी ये फिल्में रिलीज हुई फ्लॉप साबित हुई. एक में तो ऋषि कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फ्लॉप होते ही उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह डिप्रेशन में चले गए थे.

हम जिस नाम की बात कर रहे हैं, जो फिल्मों के लिए मनहूस साबित हुआ. वो कोई और नहीं कर्ज है. इस नाम से बॉलीवुड में तीन फिल्में बन चुकी हैं. तीनों ही फिल्में बुरी तरह धराशायी हुईं.तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. मेकर्स के करोड़ों रुपये डूब गए.

सबसे खास बात तो ये है कि एक में तो ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार नजर आए थे. वो है डायरेक्टर सुभाष घई की साल 1980 में आई फिल्म कर्ज. फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर ऋषि कपूर थे. उनके फिल्म में सिमी ग्रेवाल, प्राण और राज किरण भी नजर आए थे.

इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई थी, जिसमें रवि (राज किरण) की हत्या उसकी पत्नी (सिमी ग्रेवाल) कर देती है. रवि मॉन्टी (ऋषि कपूर) बनकर जन्म लेता है और उसे अपने पिछले जन्म की सारी बातें याद आती हैं. फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों को ये पसंद नहीं आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी. फिर भी इसे कल्ट का दर्जा दिया गया.

सुपरस्टार होकर भी ऋषि कपूर इस फिल्म को बचा नहीं पाए थे. लेकिन इस फिल्म की असफलता ने उन्हें बुरी तरह तोड़कर रख दिया था. ऋषि कपूर की ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इतना ही नहीं. एक्टर की इस फिल्म के बाद ऐसी हालत हो गई थी कि राज कपूर भी घबरा गए थे.

इस बात का खुलासा ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया है. फिल्म के फ्लॉप होने का ऋषि कपूर पर इतना बुरा असर पड़ा था कि वह सेट पर कैमरा फेस नहीं कर पा रहे थे. कई बार सेट पर बेहोश होते-होते बचे थे. कहा तो ये भी जाता है कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे.

इसी नाम के साथ साल 2002 में शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और सनी देओल की फिल्म ‘कर्ज: द बर्डन ऑफ ट्रुथ’ रिलीज हुई थी. फिल्म में इतने स्टार होने के बाद भी फिल्म फ्लॉप हो गई थी. 11 करोड़ में बनी ये फिल्म ने मेकर्स को बड़ा नुकसान किया था. तीसरी हिमेश की जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.
September 07, 2025, 11:12 IST





