खेल » ये हैं दिल्ली के 6 टॉप कॉलेज, NIRF रैंकिंग में गाड़ा झंडा, लोग कहते हैं सेलिब्रिटीज की फैक्ट्री! फिल्म स्टार्स…

ये हैं दिल्ली के 6 टॉप कॉलेज, NIRF रैंकिंग में गाड़ा झंडा, लोग कहते हैं सेलिब्रिटीज की फैक्ट्री! फिल्म स्टार्स…

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

NIRF Ranking 2025: NIRF रैंकिंग 2025 में दिल्ली के कई कॉलेजों को टॉप रैंकिंग मिली है. जानते हैं, कौन से है वो कॉलेज और कौन हैं आज की तारीख में वे बड़ी हस्तियां जो यहां से पढ़कर निकली हैं. यहां एडमिशन स्टूडेंट्स का सपना होता है. ऐसा मानते हैं कि एक बार प्रवेश हो गया तो लाइफ सेट.

du

हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज को NIRF रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल हुआ है. यह कॉलेज पिछले दो सालों से यह स्थान बनाए हुए है. वहीं इस कॉलेज से कुछ ऐसे लोग भी पढ़कर निकले हैं जो अब अपने-अपने क्षेत्र में एक बड़ा नाम बन चुके हैं. जैसे क्रिकेटर गौतम गंभीर, अजय जडेजा, एक्टर मनोज कुमार, आशीष विद्यार्थी, अर्जुन रामपाल, फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज, इम्तियाज अली और सिंगर रेखा भारद्वाज.

du

मिरांडा कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का कॉलेज है जो कई बार NIRF रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल कर चुका है और इस साल भी यह कॉलेज दूसरे नंबर के स्थान पर आया है. वहीं इस कॉलेज से कई बड़ी हस्तियां भी पढ़कर निकली हैं जैसे पॉलीटिशियन और पूर्व दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत, मौनी रॉय वगैरह.

du

इस बार NIRF की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी का हंसराज कॉलेज रहा है. जहां हंसराज कॉलेज अपने पढ़ाई की वजह से देश भर में जाना जाता है. वहीं यह अपने नोटेबल इल्यूमिनाई स्ट्रैंथ के लिए भी जाना जाता है. यहां से पढ़े हुए कई लोग अपने-अपने क्षेत्र में बड़ा नाम बना चुके हैं जैसे की बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान, बॉलीवुड डायरेक्टर अभिनव कश्यप, अनुराग कश्यप और आईएएस ऑफिसर दीपक रावत भी यही से पढ़े हुए हैं.

du

किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस का सबसे बेस्ट कॉलेज माना जाता है. इस बार NIRF की रैंकिंग में करोड़ीमल कॉलेज ने चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं यहां से भी देश के कई टॉप लोग पढ़कर निकले हैं जैसे बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, सतीश कौशिक, सुशांत सिंह, फिल्म डायरेक्टर कबीर खान, सिंगर केके और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक.

du

सेंट स्टीफंस कॉलेज NIRF की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आया है. सेंट स्टीफन कॉलेज भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है, जो अपने उच्च-रेटेड शिक्षाविदों, मजबूत पूर्व छात्रों के नेटवर्क के लिए जाना जाता है. यहां से कई बड़े लोग पढ़कर निकले हैं जैसे कि राहुल गांधी और शशि थरूर जैसे राजनेता सहित, पूर्व मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़, रंजन गोगोई और अन्य कई.

du

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का ही एक कॉलेज है जिसने NIRF रैंकिंग में सातवां स्थान हासिल किया है. यह कॉलेज जहां अपनी उच्चतम पढ़ाई के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है. वहीं यहां से पढ़ने वाले लोग भी इस वक्त अपने-अपने क्षेत्र में काफी बड़ा नाम कमा चुके हैं. जैस की अभिनेता राजकुमार राव, गायक मैथिली ठाकुर, और पत्रकार सुधीर चौधरी आदि.

du

दिल्ली का लेडी श्री राम कॉलेज हर साल की तरह इस साल तो NIRF रैंकिंग में अपना स्थान नहीं बन सका लेकिन इस दिल्ली के कॉलेज के एल्यूमिनाई भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं. इस कॉलेज से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी, अर्चना पूरन सिंह और पॉलिटिशियन मेनका गांधी और अन्य कई पढ़े हुए हैं.

du

दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक और कॉलेज जिसका नाम गार्गी कॉलेज है वह NIRF रैंकिंग में तो अपना स्थान नहीं बन सका. लेकिन इस कॉलेज से बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाएं पढ़कर निकली हैं जैसे कि हुमा कुरैशी, उर्वशी रौतेला वगैरह. 

homedelhi-ncr

ये हैं दिल्ली के 6 टॉप कॉलेज, NIRF रैंकिंग में गाड़ा झंडा, सेलिब्रिटीज की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी