भारत » IndGo Fligh News| Indigo Airlines |IndiGo Flight Kochhi to Abu Dhabhi| हवा में अटकी 180 लोगों की सांस, कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई खराबी, हवा से वापस लौटा विमान

IndGo Fligh News| Indigo Airlines |IndiGo Flight Kochhi to Abu Dhabhi| हवा में अटकी 180 लोगों की सांस, कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई खराबी, हवा से वापस लौटा विमान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

IndiGo Flight Kochhi To Abu Dhabi: कोच्चि से अबू-धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से वापस एयरपोर्ट पर लैंडिग करानी पड़ी. एयरलाइंस कंपनी ने इस घटना पर बयान जारी कर पूरी जानकारी दी है.

हवा में अटकी 180 लोगों की सांस, अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट में खराबी, फिर..अबू-धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी. (फाइल फोटो)

IndiGo Flight Kochhi To Abu Dhabi: बीच हवा में फ्लाइट्स में गड़बड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक और फ्लाइट में टेक्निकल फॉल्ट की खबर आ रही है. दरअसल, शनिवार को कोच्चि से अबू धाबी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में पायलटों को गड़बड़ी महसूस हुई. एहतियातन फ्लाइट को वापस एयरपोर्ट पर उतारा गया. सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट दो घंटे से अधिक समय तक हवा में थी. विमान में 180 से अधिक यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे. इंडिगो ने बताया कि फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग हो चुकी है और यात्रियों के लिए दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है.

रात की है घटना

दरअसल, फ्लाइट संख्या 6E-1403 (COK-AUH) शुक्रवार रात 11:10 बजे कोच्चि से रवाना हुई थी, लेकिन इसमें तकनीकी खराबी के कारण शनिवार सुबह 1:44 बजे के आसपास वापस लौटना पड़ा. सूत्रों के अनुसार, यात्रियों को बाद में एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाने की व्यवस्था की  गई. वैकल्पिक फ्लाइट, रात के लगभग 3:30 बजे नए क्रू सदस्यों के साथ रवाना हुआ. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com ने बताया कि फ्लाइट संख्या 6E1403 बीच आकाश से वापस लौटी है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट A320 नियो विमान का उपयोग कर रही थी.

मंगलवार को भी बाल-बाल बची फ्लाइट

इससे पहले मंगलवार को सुबह-सुबह नागपुर-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट को टेक-ऑफ के तुरंत बाद बर्ड स्ट्राइक की वजह से उसे तुरंत एयरपोर्ट पर वापस लौटाना पड़ा. एक सीनियर एयरपोर्ट के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि एहतियात के तौर पर, विमान को वापस लैंड कराया गया. इस फ्लाइट में 160 से 165 यात्री सवार थे. नागपुर हवाई अड्डे पर वापस लैंडिग के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है.

एयरलाइन का बयान

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, ‘नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 812 ने 2 सितंबर को टेक-ऑफ के तुरंत बाद बर्ड स्ट्राइक का सामना किया. एहतियात के तौर पर, पायलटों ने वापस लौटने का निर्णय लिया और फ्लाइट सुरक्षित रूप से नागपुर हवाई अड्डे पर उतरी.” उन्होंने आगे बताया कि ‘विमान की आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव की आवश्यकता के कारण, फ्लाइट को दिन के लिए रद्द कर दिया गया है. हमारे ग्राहकों को असुविधा कम करने के लिए, हमने उन्हें रिफ्रेशमेंट्स की पेशकश की, वैकल्पिक व्यवस्था की और. टिकट कैंसिल कराने के सूरत में रद्दीकरण पर पूर्ण धनवापसी की पेशकश की गई.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

हवा में अटकी 180 लोगों की सांस, अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट में खराबी, फिर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी