Last Updated:
पति पत्नी और पंगा- गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें छाई हुई थीं और इस बीच कपल को गणेश उत्सव के दौरान साथ देखा गया. त्योहार के मौके पर कपल साथ नजर आया और उन्होंने तलाक की अफवाह को पूरी तरह खारिज कर दिय…और पढ़ें
गोविंदा-सुनीता की शादी को लगभग 40 साल हो गए हैं. नई दिल्ली. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर बीते काफी समय से अफवाहें थीं कि कपल 40 साल की लंबी शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद अब तलाक लेने जा रहा है. लेकिन गणेश उत्सव के दौरान दोनों फिर से साथ नजर आए और उन्होंने अपने तलाक की अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया. अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जल्द ही कलर्स के रियालिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आने वाली हैं. इस शो पर उन्होंने एक्टर संग तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी.
कलर्स टीवी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए ‘पति पत्नी और पंगा’ के नए प्रोमो में अभिषेक कुमार को सुनीता आहूजा से पूछते हुए दिखाया गया है, ‘आप और गोविंदा जी के बारे में खबरें हैं. कई लोग आपस में अफवाहें फैलाते रहते हैं. आप उन्हें क्या कहना चाहेंगी?” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता ने कहा, “40 साल क्या मामूली बात होती है काटना? हर आदमी गलती करता है यार. हर चीज की एक उम्र होती है. अपनी जवानी में कर लिया, लेकिन 62 साल की उम्र में जब इतने बड़े-बड़े बच्चे हैं, तो कैसे इंसान गलती करेगा?’
पति पत्नी और पंगा का प्रोमो
View this post on Instagram





