Last Updated:
Red Fort News: लाल किले के बाहर जैन धर्म के कार्यक्रम के दौरान लाखों रुपये का हीरा जड़ित सोने का कलश चोरी हो गया है. हाई-सिक्योरिटी जोन होने के बावजूद चोरों ने इस कांड का अंजाम दिया.
लाल किला से बाहर स्थित पार्क में हीरा जड़ित सोने का कलश चोरी हो गया. (फाइल फोटो)जानकारी के अनुसार, ऐतिहासिक लाल किला परिसर में जैन धर्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उसी में हीरा जड़ित 760 ग्राम के सोने के कलश को भी शामिल किया गया था. आशंका जताई जा रही है कि चोरों की पहले से ही इस बेशकीमती सोने के कलश पर नजर रही होगी. भीड़-भाड़ में मौका मिलते ही चोरों ने इसपर हाथ साफ कर दिया. बता दें कि यह पूरा इलाका हाई-सिक्योरिटी जोन है. सुरक्षा के लिहाज से यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे रहते हैं, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बावजूद चोरों ने चोरी के बड़े कांड को अंजाम दे दिया.
तकरीबन 1 करोड़ रुपये कीमत
CCTV कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध
दिल्ली के लाल किला के बाहर स्थित पार्क में जैन धर्म के अनुयायियों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था. इसी में लाखों रुपये के कलश को भी रखा गया था. कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे. बीते मंगलवार को कार्यक्रम में कई गणमान्य राजनेता भी पहुंचे थे. स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है. परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 06, 2025, 09:13 IST





