भारत»
वेश बदलकर, ट्रक चलाकर छिपता रहा मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड, NIA ने पल में दबोच लिया, खालिस्तानी आतंकी अरेस्ट
वेश बदलकर, ट्रक चलाकर छिपता रहा मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड, NIA ने पल में दबोच लिया, खालिस्तानी आतंकी अरेस्ट
Facebook
Twitter
WhatsApp
Last Updated:
NIA Arrest Khalistani Terrorist : बिहार के गया जिले में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज ऑपरेशन में NIA ने खालिस्तानी आतंकी शरणजीत कुमार उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है. शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास एक ला…और पढ़ें
ट्रक ड्राइवर बनकर छिप रहे फरार खालिस्तानी आतंकी को NIA ने गया में दबोचा
गया. बिहार के गयाजी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के आरोपी खालिस्तानी आतंकी शरणजीत कुमार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चंडीगढ़ टीम ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक ड्राइवर बनकर देशभर में घूमता रहा और छिपता रहा, ताकि कोई उस पर शक न करे. गुप्त सूचना के आधार पर एनआईए ने इसको पकड़ने के लिए जाल बिछाया और फिर यह गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र में एक लाइन होटल से उसे पकड़ा गया. इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर आतंकी संगठनों की छुपी रणनीतियों को सामने ला दिया है.
गयाजी में NIA की बड़ी कार्रवाई
बता दें कि बीते 15 मार् को अमृतसर के एक मंदिर में ग्रेनेड फेंककर हमला किया गया था जिससे देशभर में सनसनी फैल गई थी. हमले में दो बाइक सवार आतंकियों-गुरसिदक सिंह और विशाल गिल भी शामिल था. NIA की जांच में सामने आया कि शरणजीत ने ही उन्हें हमले से दो दिन पहले ग्रेनेड सौंपा था. इसके पीछे बड़ी साजिश की बात सामने आई थी और विदेशों से पैसे और टारगेट मिलने की बात जांच में सामने आई थी. हमले के बाद से ही शरणजीत महीनों से फरार था और अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रक ड्राइवर बनकर अलग-अलग शहरों में घूम रहा था. वह बार-बार वेशभूषा बदलकर शक से बचने की कोशिश कर रहा था. इस बीच NIA को गुप्त सूचना मिली कि वह गया में छिपा है, जिसके बाद चंडीगढ़ से विशेष टीम ने शेरघाटी पुलिस के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया.
ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था आतंकी
NIA ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी शरणजीत कुमार को गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित एक लाइन होटल (ढाबे) से गिरफ्तार किया है. NIA उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. NIA की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, शरणजीत अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रक ड्राइवर बन गया था. वह अलग-अलग राज्यों में ट्रक चलाकर खुद को साधारण व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर रहा था. NIA सूत्रों के अनुसार, वह महीनों से वेश बदलकर घूम रहा था ताकि उसकी गतिविधियों पर कोई शक न कर सके.
अमृतसर मंदिर पर हमले का आरोपी
बता दें कि NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि शरणजीत ने अमृतसर मंदिर हमले में अहम भूमिका निभाई थी. उसने गुरसिदक सिंह और विशाल गिल नामक दो बाइक सवार हमलावरों को ग्रेनेड सौंपा था, जिन्होंने 15 मार्च 2025 को मंदिर पर हमला किया. इस हमले में मंदिर की दीवारें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई थीं. जांच में पता चला कि शरणजीत ने 1 मार्च को गुरदासपुर के बटाला में चार ग्रेनेड की खेप हासिल की थी.
गुप्त सूचना पर दबोचा गया आतंकी
NIA ने पाया कि इस हमले के पीछे यूरोप, अमेरिका और कनाडा में बैठे विदेशी हैंडलरों का जाल था. इन हैंडलरों ने शरणजीत और उसके साथियों को हथियार, धन और लक्ष्य की जानकारी दी थी. हमले का मकसद पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था. NIA की बीते महीने छापेमारी के बाद शरणजीत फरार हो गया था. इस बीच NIA की टीम इसकी तलाश में लगी रही और जब खुफिया इनपुट मिला कि फरार आरोपी शरणजीत गयाजी में छिपा हुआ है तो इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई की. NIA की टीम शेरघाटी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से गोपालपुर के पास एक ढाबे (लाइन होटल) पर दबिश दी और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार किया गया. NIA अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है.
विदेशी हैंडलरों के नेटवर्क का हिस्सा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से अमृतसर हमले में शामिल अन्य गुर्गों और उनके विदेशी आकाओं के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं. इसके साथ ही आरोपी की ट्रकिंग के ज़रिए आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहने की योजना पर भी जांच की जा रही है. अब उसकी गिरफ्तारी से जांच को नई दिशा मिली है और NIA अब शरणजीत से पूछताछ कर रही है, ताकि इस साजिश के अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके. जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से आतंकी नेटवर्क के और सदस्यों का खुलासा होगा.
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।