भारत » बारिश-बाढ़ से तबाही: उत्तर भारत के राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, हालात का जायजा

बारिश-बाढ़ से तबाही: उत्तर भारत के राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, हालात का जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

PM Modi Visit Flood Affected States: भारी बारिश और बाढ़ से तबाही झेल रहे उत्तर भारत के राज्यों का पीएम मोदी दौरा करेंगे. हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में हालात का जायजा लेकर राहत-बचाव कार्यों की समीक्…और पढ़ें

बाढ़ से तबाही झेल रहे राज्यों का दौरा करेंगे PM मोदी, हालात का लेंगे जायजा PM मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर हालात का जायज़ा लेंगे. (फोटो PTI)
नई दिल्ली: भारी बारिश और बाढ़ ने उत्तर भारत के कई राज्यों में जिंदगी को थाम दिया है. कहीं घर मलबे में तब्दील हो गए, कहीं सड़कें बह गईं और कहीं खेत खलिहान पूरी तरह डूब गए. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब हालात का जायजा लेने के लिए खुद प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे. सरकारी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी प्रभावित इलाकों में जाकर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे.

बता दें कि इस बार का मानसून उत्तर भारत पर कहर बनकर टूटा है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार हो रहे भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और गिरते मकानों ने हालात को और डरावना बना दिया है.

राज्य के सभी 12 जिले तबाही झेल रहे हैं. मंडी में सबसे ज्यादा 58 मौतें दर्ज हुई हैं. इसके बाद कांगड़ा (50), चंबा (43), शिमला (38) और कुल्लू (31) सबसे प्रभावित ज़िले रहे.

सड़कें टूटीं, नदी-नाले उफान पर
बारिश से पूरे क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली सड़कें जगह-जगह कट चुकी हैं. हाईवे बंद हैं, नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और हजारों लोग अब भी फंसे हुए हैं. ग्रामीण इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित है.

फसलें चौपट, किसान बेहाल
केवल घर ही नहीं, किसानों की मेहनत भी पानी में बह गई. खेतों में खड़ी धान और मक्का की फसलें चपट गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. राहत एजेंसियों के मुताबिक इस बार की बारिश ने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

बाढ़ से तबाही झेल रहे राज्यों का दौरा करेंगे PM मोदी, हालात का लेंगे जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी