विदेश » सिगरेट पीने कार से उतरा पिता, पीछे देखा तो कार पानी में लुढ़क गई…अंदर फंसे रह गए दो बच्चे

सिगरेट पीने कार से उतरा पिता, पीछे देखा तो कार पानी में लुढ़क गई…अंदर फंसे रह गए दो बच्चे

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Malaysia car accident: मलेशिया के पोर्ट डिक्सन में नदी किनारे खड़ी कार अचानक लुढ़ककर पानी में चली गई. हादसे में भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई.

सिगरेट पीने कार से उतरे पिता, पीछे देखा तो कार पानी में चली गई…2 बच्चों की मौतकार में बच्चे फंसे रह गए और दोनों की मौत हो गई.

मलेशिया के पोर्ट डिक्सन से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सुंगाई लिंगी नदी किनारे खड़ी एक कार अचानक लुढ़ककर नदी में जा गिरी. इस हादसे में एक 8 साल का लड़का और 6 साल की लड़की डूबकर जान गंवा बैठे. दोनों बच्चे भाई-बहन थे और अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए थे.

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को तंजुंग आगस ब्रिज के पास हुई. परिवार की कार नदी किनारे खड़ी थी. उसी समय बच्चों के साथ एक महिला भी कार में बैठी हुई थी. वहीं, बच्चों का पिता कार से बाहर निकल गए थे और पास में खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे.

अचानक ही गाड़ी ढलान से खिसकने लगी और नदी में जा गिरी. उस वक्त कार का इंजन बंद था. यही वजह है कि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिर बिना स्टार्ट किए कार अपने आप कैसे चल पड़ी. क्या यह किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर लापरवाही थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

महिला को बचाया गया, बच्चे फंसे रह गए
हादसे के दौरान कार में मौजूद महिला को स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल लिया. लेकिन बच्चे कार की पिछली सीट पर फंसे रह गए. थोड़ी ही देर में गाड़ी पूरी तरह पानी में डूब गई.

सूचना मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट, मलेशियन मेरीटाइम एनफोर्समेंट एजेंसी और मरीन डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और बच्चों को बाहर निकाला गया. मेडिकल टीम ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका. पुलिस अधिकारी मस्लान उदिन ने बताया कि लड़की का शव दोपहर 1:24 बजे और लड़के का शव 1:47 बजे बरामद किया गया.

जांच में कई सवाल, बयानों में विरोधाभास
शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को रोड ट्रांसपोर्ट एक्ट के तहत दर्ज किया था. लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो बच्चों के पिता और महिला के बयानों में विरोधाभास सामने आया. इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार पुतराजाया से आया था और बीते कुछ दिनों से यहां छुट्टियां मना रहा था.

पिता का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
इस मामले की जांच में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. बच्चों के पिता पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन पर धोखाधड़ी और अन्य अपराधों से जुड़े चार मुकदमे चल रहे हैं. पुलिस अब इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं छिपा है.

homeworld

सिगरेट पीने कार से उतरे पिता, पीछे देखा तो कार पानी में चली गई…2 बच्चों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी