Last Updated:
एम्स नई दिल्ली ने 22 डॉक्टरों और नर्सों की टीम को आज पंजाब रवाना किया है. यह टीम पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सकीय सेवा देगी और निशुल्क दवाएं देगी.
एम्स से 22 लोगों की टीम भेजी गई पंजाब.. इस टीम में मानसिक रोग, बाल रोग, सामुदायिक चिकित्सा, सर्जिकल विभाग, रेडियो डायग्नोसिस और लेबोरेटरी मेडिसिन के विशेषज्ञ शामिल हैं. इनके अलावा चीफ नर्सिंग ऑफिसर और कई अनुभवी नर्सिंग अधिकारी भी इस टीम का हिस्सा हैं.

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जाने वाली एम्स की टीम..
बता दें कि पंजाब में बाढ़ की वजह से हालात काफी खराब हैं. पंजाब में अभी तक इस आपदा में 43 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 1.71 लाख हेक्टेयर में फैली फसलें पानी की चपेट में आकर बर्बाद हो चुकी हैं. यहां 23 जिलों के 1902 गांव बाढ़ में डूब गए हैं और लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए देशभर से लोग मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. इसी दिशा में एम्स दिल्ली की डॉक्टरों की टीम भेजने की पहल काफी प्रशंसनीय है.

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
September 05, 2025, 19:42 IST





