Last Updated:
कंधे में चोट लगने के बाद शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ की फिल्म की शूटिंग रोक दी थी, जिसके बाद रिकवरी के लिए छोटी सर्जरी की जरूरत पड़ी थी.
शाहरुख खान की ये फोटो वायरल हो रही है. नई दिल्ली. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में फिर से जुट गए हैं. कंधे की चोट के कारण सर्जरी और आराम के बाद अब वे सेट पर लौट आए हैं. हाल ही में मुंबई में एक फैन ने शाहरुख की एक तस्वीर खींची, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस तस्वीर में शाहरुख का नया ‘सिल्वर फॉक्स’ लुक देखकर फैंस हैरान और एक्साइटेड हैं.
रेडिट पर एक फैन ने शाहरुख की तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था, ‘SRK स्पॉटेड ऑन द सेट्स ऑफ किंग.’ तस्वीर में शाहरुख एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां से बाहर निकलते दिख रहे हैं. वे सफेद शर्ट, काले चश्मे और ग्रे सॉल्ट-एंड-पेपर बालों में नजर आए. तस्वीर दूर से ली गई है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि उनका हाथ स्लिंग में है या नहीं. सेट पर छाते, लाइट्स और कैमरा दिखाई दे रहा है, जिससे लग रहा है कि ये तस्वीर शूटिंग की है.





