खेल » सुष्मिता सेन को याद आया पहले प्यार, किया खास पोस्ट, बोलीं- तुम ईश्वर का सबसे प्यारा तोहफा हो

सुष्मिता सेन को याद आया पहले प्यार, किया खास पोस्ट, बोलीं- तुम ईश्वर का सबसे प्यारा तोहफा हो

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सुष्मिता सेन ने बेटी रेने सेन के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट शेयर की हैं. उन्होंने पुरानी तस्वीरों के साथ मन की बात साझा कीं. रेने अपनी मम्मी के तरह टैलेंटेड हैं.

सुष्मिता सेन को याद आया पहले प्यार, किया खास पोस्ट, बोलीं- तुम सबसे प्यारा...सुष्मिता सेन का पोस्ट वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और बिंदास अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर वह अपनी सोच और जज्बात खुलकर बयां करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पहले प्यार को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

सुष्मिता सेन सिंगल मदर हैं. उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को गोद लिया और बेहतरीन परवरिश भी की है. गुरुवार को उनकी बड़ी बेटी रेने सेन का जन्मदिन है. इस खास मौके पर सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी दिल की बात बड़ी खूबसूरती से बयां की. सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरा पहला प्यार. तुम ईश्वर का सबसे प्यारा तोहफा हो, जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. तुम्हें वो ही प्यार मिले, जो तुम सब पर बरसाती हो. तुम्हारे सभी सपने पूरे हों. यह तुम्हारा साल है, मेरी शोना. मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा.हमेशा जीत हासिल करो। यह पार्टी टाइम है. तुम मेरी सबसे अच्छी बच्ची और अब तक की सबसे अच्छी दीदी हो.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी