Last Updated:
फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाला वो सुपरस्टार, जिसने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियक की शुरुआत की थी. लेकिन सुपरस्टार पिता की फिल्म से बतौर लीड हीरो डेब्यू किया तो ब्लॉकबस्टर दे डाली फिर भी वह 25 साल तक स्ट्रग…और पढ़ें
हर एक्ट्रेस संग हिट थी जोड़ी हिंदी सिनेमा की चमक-दमक की दुनिया के जिस सितारे की बात हम कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, ऋषि कपूर हैं. हमेशा एक अलग किस्म की पहचान लेकर सामने आए. जब पूरी इंडस्ट्री पर एक्शन फिल्मों का बोलबाला था, उस दौर में उन्होंने रोमांटिक हीरो के रूप में अपनी जगह बनाई. यह आसान नहीं था, क्योंकि 70 और 80 का दशक एक्शन हीरोज का जमाना माना जाता है. लेकिन ऋषि कपूर का मानना था कि दर्शक अगर दिल से किसी किरदार को अपना लेते हैं तो वह लंबे वक्त तक टिकता है.
अमिताभ की फिल्म के सामने किया डेब्यू
ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई हिट दी हैं. बतौर लीड हीरो उन्होंने डेब्यू साल 1973 में फिल्म बॉबी से किया था. फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं. फिल्म में दोनों की लव स्टोरी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म बड़ी हिट हुई और ऋषि कपूर को इसके लिए अवॉर्ड भी मिला. इतना ही नहीं इस फिल्म के साथ ही अमिताभ की जंजीर भी रिलीज हुई थी, ऐसे में ऋषि कपूर के लिए ये एक बड़ी चुनौती थीं कि दो बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज के बाद भी वह ब्लॉकबस्टर दे गए.

करियर में निभाए सिर्फ रोमांटिक रोल
एक्शन के दौर में बने रोमांटिक हीरो
बता दें कि साल 1973 में रिलीज हुई बॉबी ऋषि कपूर के करियर का टर्निंग प्वॉइंट बनी थी. फिल्म ने न सिर्फ उन्हें स्टार बना दिया बल्कि राज कपूर की नई सोच को भी दर्शकों के सामने पेश किया. फिल्म की हीरोइन डिंपल कपाड़िया भी इस फिल्म से स्टार बन गई थीं. वहीं, इसी साल अमिताभ बच्चन की जंजीर रिलीज हुई और वह ‘एंग्री यंग मैन’ के तौर पर छा गए थे.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 04, 2025, 16:28 IST





