विदेश » बीच पर टहल रहे थे लोग… अचानक रेत पर पड़ा दिखा ‘समुद्र का राक्षस’, वैज्ञानिक बोले- इंसान की गलती भारी पड़ रही

बीच पर टहल रहे थे लोग… अचानक रेत पर पड़ा दिखा ‘समुद्र का राक्षस’, वैज्ञानिक बोले- इंसान की गलती भारी पड़ रही

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Whale found on Beach: वेल्स के मशहूर Cefn Sidan बीच पर एक विशाल समुद्री जीव मरा हुआ मिला. माना जा रहा है कि ये व्हेल है. पहले भी ब्रिटेन के तटों पर ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.

बीच पर टहल रहे थे लोग… अचानक रेत पर पड़ा दिखा ‘समुद्र का राक्षस’प्रतीकात्मक तस्वीर

वेल्स के एक मशहूर बीच Cefn Sidan पर बुधवार सुबह का नजरा लोगों के लिए चौंकाने वाला था. समुद्र से बहकर आया एक बेहद विशाल समुद्री जीव मृत अवस्था में रेत पर पड़ा मिला. माना जा रहा है कि ये एक व्हेल है, जिसका शव रात के ज्वार के साथ किनारे तक पहुंचा.

सुबह टहलने आई एक महिला ने सबसे पहले इस जीव को देखा. उसने कहा कि जीव का आकार इतना बड़ा था कि वो पलभर के लिए समझ ही नहीं पाई कि सामने क्या पड़ा है. धीरे-धीरे खबर फैली और बीच पर भीड़ लग गई. कोई अपने मोबाइल से तस्वीरें खींच रहा था, तो कोई चुपचाप खड़ा होकर उस नज़ारे को देख रहा था.

जांच की तैयारी
अब समुद्री जीवन के विशेषज्ञ मौके पर जाकर इस व्हेल की जांच करेंगे. वे पता लगाएंगे कि आखिर इसकी मौत कैसे हुई. विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैंबीमारी, भूख या फिर प्लास्टिक प्रदूषण जैसी इंसानी लापरवाही. वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्री जीवों के लिए प्लास्टिक का खतरा सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है.

खूबसूरत बीच पर छाया सन्नाटा
Cefn Sidan बीच वेल्स का सबसे लंबा बीच माना जाता है. यहां परिवार, पर्यटक और डॉग वॉकर अक्सर घूमने आते हैं. लेकिन इस विशाल जीव की लाश ने इस खूबसूरत जगह का माहौल उदास कर दिया. जहां लोग आमतौर पर रेत पर खेलते और समुद्र का मज़ा लेते हैं, वहीं अब सबके चेहरों पर खामोशी और सवाल दिख रहे हैं.

पहले भी हो चुके ऐसे मामले
ये पहली बार नहीं है जब ब्रिटेन के तटों पर समुद्री जीव मृत मिले हों. सितंबर 2024 में हार्टलपूल के हेडलैंड बीच पर भी एक बड़ी व्हेल का शव मिला था. हालत इतनी खराब थी कि उसे हटाना मुश्किल हो गया. धीरे-धीरे शव से बदबू फैलने लगी और लोगों को वहां से दूर रहने की चेतावनी दी गई.

इसके बाद अक्टूबर 2024 में केंट के पास नौ पायलट व्हेल की टोली भटककर कीचड़ में फंस गई थी. करीब 30 विशेषज्ञों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कई व्हेल की मौत हो गई.

वैज्ञानिकों की राय
समुद्री जीवों की मौत और इस तरह तट पर उनका बहकर आना, वैज्ञानिकों के लिए चिंता की बात है. विशेषज्ञ मानते हैं कि ये घटनाएं समुद्र के बिगड़ते हालात और समुद्री जीवों पर बढ़ते खतरों की तरफ इशारा करती हैं. UK में काम करने वाला Cetacean Strandings Investigation Programme (CSIP) ऐसे मामलों की जांच करता है और यह पता लगाने की कोशिश करता है कि मौतें प्राकृतिक हैं या फिर इंसानी गतिविधियों का नतीजा.

इंसानी लापरवाही से बढ़ रही मुश्किलें
वैज्ञानिक बार-बार चेतावनी दे चुके हैं कि समुद्र में प्लास्टिक कचरा, जहाज़ों से टकराव और मछली पकड़ने के जाल में फंसना, समुद्री जीवों की जिंदगी के लिए सबसे बड़ा खतरा है. ये घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि अगर इंसान ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो समुद्र के ये विशालकाय जीव, जो समुद्री पारिस्थितिकी का अहम हिस्सा हैं, धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे.

homeworld

बीच पर टहल रहे थे लोग… अचानक रेत पर पड़ा दिखा ‘समुद्र का राक्षस’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी