खेल » सुपरस्टार जो नहीं करता डेब्यू, तो बिक जाते बाप के बर्तन-भांडे, नाबालिग एक्ट्रेस के साथ टूटकर किया था रोमांस

सुपरस्टार जो नहीं करता डेब्यू, तो बिक जाते बाप के बर्तन-भांडे, नाबालिग एक्ट्रेस के साथ टूटकर किया था रोमांस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड में कई हीरो ऐसे हुए जिनका डेब्यू सुपरहिट रहा. मगर एक सितारा तो ऐसा भी था जिसके डेब्यू ने पिता का सारा कर्ज मिटा दिया. इतना ही नहीं, 21 साल के हीरो ने नाबालिग एक्ट्रेस संग रोमांस भी किया था.

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हुए जिनका डेब्यू चर्चा का विषय बना. आते के साथ ही जो एक्टर से स्टार बन गए. ऐसा ही एक नाम है जाने माने घराने का. जिन्होंने डेब्यू के साथ ही कई कर्जे उतार दिए तो परिवार के लिए भी हीरा साबित हुए. बस हैरानी की बात ये थी कि फिल्म में हीरो हीरोइन की उम्र जरा कम थी और दोनों ने भर भरकर रोमांस सीन्स दिए थे.

Rishi Kapoor in Bobby

ये कोई और नहीं बल्कि राज कपूर की फिल्म बॉबी थी. जिससे ऋषि कपूर ने साल 1973 में बतौर हीरो डेब्यू किया. उनके साथ राजेश खन्ना की पत्नी और नई नवेली एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने भी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की. ऋषि कपूर ने तो बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था.

Rishi Kapoor Birth Anniversary Special Actor Launched to Pay Debts of Mera Naam Joker

साल 2012 में ब्लॉकबस्टर बॉबी को लेकर ऋषि कपूर ने खुलासा किया था कि ये फिल्म उन्हें लॉन्च करने के लिए नहीं बल्कि कपूर खानदान पर चढ़ गए कर्ज को उतारने के लिए बनाई गई थी.

Rishi Kapoor Birth Anniversary Special Actor Launched to Pay Debts of Mera Naam Joker

ऋषि कपूर ने कहा था, ‘लोगों को एक गलतफहमी है कि मुझे लॉन्च करने के लिए पिता ने ये फिल्म बनाई थी. ये फिल्म मेरा नाम जोकर को बनाने के बाद हुए कर्ज को उतारने के लिए बनाई गई थी. जब उनकी मेरा नाम जोकर फ्लॉप हो गई थी तो उनपर काफी कर्ज चढ़ गया था. इसके बाद वह एक लवस्टोरी बनाना चाहते थे. पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह राजेश खन्ना को कास्ट कर लें.’

Bobby film stills

मेरा नाम जोकर के फ्लॉप होने के बाद राज कपूर काफी निराश हो चुके थे. उनके प्रोडक्शन हाउस आरके स्टूडियो पर काफी कर्ज चढ़ चुका था. ऐसे में उन्होंने आखिरी चाल बॉबी के जरिए चली.

Rishi Kapoor birth anniversary

उस वक्त एकदम आर या पार वाली स्थिति बन गई थी. वह चाहते थे कि बॉबी में राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार को लें लेकिन उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह उन्हें कास्ट कर लेते.

Rishi Kapoor in Amar Akbar Anthony

बॉबी के लिए राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया और नीतू कपूर का ऑडिशन लिया था. मगर अंत में उन्होंने डिंपल को लेने का फैसला लिया. क्योंकि नीतू तो पहले से ही इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर ही रही थीं.

Rishi Kapoor Birth Anniversary Special Actor Launched to Pay Debts of Mera Naam Joker

बॉबी जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. आरके स्टूडियो को दोबारा जीवित कर दिया. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. 1 करोड़ के बजट में बनी बॉबी ने 11 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Rishi Kapoor Birth Anniversary Special Actor Launched to Pay Debts of Mera Naam Joker

बॉबी के बाद न तो ऋषि कपूर ने कभी पलटकर देखा न ही डिंपल कपाड़िया ने. बॉबी जब रिलीज हुई तो ऋषि कपूर 21 साल के थे जबकि डिंपल कपाड़िया महज 16 साल की थीं. एक्ट्रेस ने इतनी छोटी उम्र में बोल्ड सीन्स दिए थे.

Rishi Kapoor Birth Anniversary Special Actor Launched to Pay Debts of Mera Naam Joker

रफू चक्कर (1975), अमर अकबर एंथोनी (1977), कभी-कभी (1976), कर्ज़ (1980), प्रेम रोग (1982), सागर (1985), चांदनी (1989) और दामिनी (1993) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले ऋषि कपूर ने करियर में डायरेक्शन के तौर पर भी काम किया था.

Rishi Kapoor Birth Anniversary Special Actor Launched to Pay Debts of Mera Naam Joker

1999 में आई फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ से बतौर निर्देशक काम तो किया लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई और उनकी एकमात्र निर्देशित फिल्म बन गई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सुपरस्टार जो नहीं करता डेब्यू, तो बिक जाते बाप के बर्तन-भांडे, नाबालिग संग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी