खेल » ‘गंगा तो अब बहेगी..’, एक्शन अवतार में छाए अनंत जोशी, मुख्यमंत्री के रोल में आए पसंद, रिलीज होते ही छाया ट्रेलर

‘गंगा तो अब बहेगी..’, एक्शन अवतार में छाए अनंत जोशी, मुख्यमंत्री के रोल में आए पसंद, रिलीज होते ही छाया ट्रेलर

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली: फिल्म ‘अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ बीते कुछ वक्त से विवादों में थी. फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी है. आखिरकार, फिल्म का ट्रेलर गुरुवार 4 सितंबर को रिलीज कर दिया गया. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, ट्रेलर की शुरुआत में विजुअल के साथ वॉयस ओवर चलता है, जिसमें पूर्वांचल के कद्दावर नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या से जुड़ी खबर दिखाई जाती है. इसमें बाद गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा की जानकारी दी जाती है.

फिल्म के सीन में एक जीप पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी दिखाए जाते हैं, जो आगे की सीट पर बैठकर कैमरे से फोटो क्लिक करते हैं. इस सीन के अगले फ्रेम में फिल्म में योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे अनंत जोशी की एंट्री होती है, जो एक दमदार डायलॉग बोलते सुनाई देते हैं,’हमेशा अक्ल का नहीं, कभी-कभी बल का प्रयोग भी करना पड़ता है.’

सीएम के किरदार में अनंत जोशी
ट्रेलर के अगले सीन में अनंत जोशी का एक्शन अवतार भी दिखाई देता है, जिससे साफ है कि फिल्म में एक्शन और डायलॉग का डबल डोज दर्शकों को मिलने वाला है. एक सीन में अनंत जोशी को कॉलेज में भी दिखाया जाता है, जहां वे राजनीति को मानव सेवा बताते दिखते हैं. एक और सीन में अपने उद्देश्य को खोजते हुए वह अपने गुरुदेव से मिलते हैं, जो कहते हैं, ‘उद्देश्य कठिन है, सब कुछ त्यागना होगा.’ जवाब में अनंत जोशी कहते हैं, ‘सब कुछ त्याग कर ही आया हूं.’

डायलॉग भी दमदार
ट्रेलर के अगले सीन में फिल्म के मार्मिक पहलू को दिखाया जाता है, जहां गुरु की भूमिका में परेश रावल उत्तराधिकारी के बारे में बात करते दिखते हैं. अनंत जोशी के ऑनस्क्रीन माता-पिता अखबार पढ़ते हुए कहते हैं, ‘दो साल बाद बेटा मिला है….’ फिल्म में मां, उसके पुत्र और गुरुदेव के बीच मार्मिक सीन भी दिखाए गए हैं. ‘गंगा तो अब बहेगी’, ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ और ‘मेरा बैठना आपको यहां ले आया, सोचिए जिस दिन खड़ा हो गया, उस दिन क्या होगा’ जैसे डायलॉग फिल्म के कंप्लीट पैकेज की ओर इशारा करते हैं.

रविंद्र गौतम ने किया है निर्देशन
फिल्म में अनंत जोशी के अलावा भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है, जबकि संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है. इसकी कहानी लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी