व्यापार » Stock To Buy : GST कटौती लाई कमाई का मौका, अब फुल स्‍पीड से भागेंगे ये 12 शेयर

Stock To Buy : GST कटौती लाई कमाई का मौका, अब फुल स्‍पीड से भागेंगे ये 12 शेयर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stock To Buy : जीएसटी काउंसिल ने 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए हैं. अब ज्यादातर सामान को 5% और 18% के दायरे में लाया गया है. इसका सीधा असर रोज़मर्रा के उत्पाद बनाने वाली कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा. ब्रोकरेज हाउस नोमुरा का कहना है कि टैक्स कटौती से खपत बढ़ेगी और कंपनियों की वॉल्यूम ग्रोथ में तेजी आएगी, जिससे इनके शेयरों की कीमतों में भी इजाफा होगा.

नोमुरा का मानना है कि एफएमसीजी सेक्टर के चुनिंदा स्टॉक्स पर निवेशकों के लिए यह बड़ा मौका हो सकता है. टूथपेस्ट, साबुन, बिस्किट, कॉफ़ी, चॉकलेट, नूडल्स, तेल और डेयरी उत्पाद जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होने से कंपनियों की बिक्री और मार्जिन दोनों में सुधार हो सकता है.

जीएसटी बदलाव का सबसे बड़ा फायदा कोलगेट-पामोलिव को मिलेगा. जीएसटी कटौती की घोषणा के बाद आज कंपनी का शेयर 3.44 फीसदी तक उछल गया है. कंपनी के करीब 100% पोर्टफोलियो पर असर होगा. टूथपेस्ट, टूथब्रश और पर्सनल वॉश प्रोडक्ट्स पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है. इससे कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ तेज हो सकती है और ग्रामीण बाज़ार में भी मांग बढ़ेगी.

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ के लिए यह फैसला बेहद पॉज़िटिव है. इसका नजारा आज दिख भी गया. ब्रिटानिया के शेयर में आज 2.89 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी के लगभग 85% पोर्टफोलियो पर सीधा असर होगा. बिस्किट और केक, जो इसकी 78% सेल्स में योगदान करते हैं. इन पर जीएसटी अब 18% के बजाय सिर्फ 5% ही लगेगा. सस्ते दाम से उपभोक्ता खपत बढ़ेगी और कंपनी का मार्केट शेयर मज़बूत होगा.

नेस्ले की लगभग 67% सेल्स को जीएसटी कटौती का फायदा होगा. कॉफी और चॉकलेट (30% सेल्स) पर जीएसटी 18% से घटकर 5% कर दिया गया है. वहीं नूडल्स और डेयरी प्रोडक्ट्स (35% सेल्स) पर टैक्स 12% से घटकर 5% किया गया है. इससे नेस्ले को वॉल्यूम और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों में बढ़त मिलेगी. नेस्‍ले का शेयर भी आज करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है.

डाबर इंडिया के लिए भी जीएसटी कटौती सोने पे सुहागा जैसी है. कंपनी की लगभग 50% सेल्स उन प्रोडक्ट्स से आती है जिन पर अब टैक्स कम होगा. टूथपेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू और ग्लूकोज़ पर 18% से घटकर 5% जीएसटी लगेगा. वहीं, जूस और डाइजेस्टिव्स भी अब 12% से 5% टैक्स में होंगे. आज डाबर इंडिया का शेयर 1.84 फीसदी चढकर कारोबार कर रहा है.

हिंदुस्तान यूनिलीवर को भी जीएसटी रेट में कटौती का बड़ा फायदा मिलने वाला है. कंपनी के लगभग 40% बिजनेस पर असर होगा. साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और कॉफी जैसे प्रोडक्ट्स पर अब 5% जीएसटी लगेगा. कम कीमत से खपत बढ़ेगी और वॉल्यूम ग्रोथ में तेजी आने की उम्मीद है. हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर का शेयर भी आज 0.69 फीसदी तेजी पर कारोबार कर रहा है.

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड को भी जीएसटी कटौती से फायदा होगा. कंपनी की लगभग 20% सेल्स साबुन से आती है, जिन पर अब टैक्स सिर्फ 5% लगेगा. इससे प्रोडक्ट की कीमतें घटेंगी और ग्रामीण इलाकों में कंपनी की पैठ और बढ़ सकती है.

मैरिको को भी जीएसटी कटौती का फायदा मिलेगा. कंपनी की लगभग 15% सेल्स वैल्यू-ऐडेड हेयर ऑयल से होती है. पहले इन पर 18% जीएसटी लगता था, लेकिन अब टैक्स घटकर 5% हो गया है. इससे उपभोक्ता मांग बढ़ेगी और कंपनी की सेल्स ग्रोथ तेज हो सकती है. मैरिको का शेयर भी आज हरे निशान में कारोबार कर रहा है.

आईटीसी लिमिटेड को भी जबरदस्त फायदा होगा. कंपनी की 22-25% सेल्स उन प्रोडक्ट्स से आती है जिन पर अब टैक्स घटा है. बिस्किट, साबुन, नूडल्स और पेपरबोर्ड्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. इससे कंपनी के एफएमसीजी बिजनेस की ग्रोथ और तेज हो सकती है. आज 4 सितंबर को आईटीसी का शेयर 1 फीसदी से ज्‍यादा उछल गया है.

बीकाजी, गोपाल स्नैक्स, बजाज कंज्यूमर, इमामी और मिसेज़ बेक्टर्स जैसी कंपनियां को भी जीएसटी कटौती का फायदा होगा. इस कटौती से खपत तेज होगी और कंपनियों का मार्केट शेयर बढ़ेगा.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

GST कटौती लाई कमाई का मौका, अब फुल स्‍पीड से भागेंगे ये 12 शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी