Last Updated:
Small Scale Business Ideas: कम खर्च में शुरू होने वाला फ्लावर बुके और गिफ्ट वर्क बिजनेस हर मौके पर डिमांड में रहता है. सिर्फ़ 5-10 हज़ार की लागत से शुरू करें और महीने में 25-30 हज़ार तक कमाई, बड़े ऑर्डर्स पर ला…और पढ़ें
फ्लावर बुके का बिजनेस है बेहद शानदार (सांकेतिक तस्वीर)क्या है इस बिजनेस में ख़ास?
मॉर्डन दुनिया में कई ऐसे रीति-रिवाज हैं जिन्हें लोग फॉलो करना बेहद पसंद करते हैं. फ्लावर बुके देना भी उन्हीं में से एक हैं. ताजे या आर्टिफिशियल फूलों से सुंदर बुके बनाए जा सकते हैं. इसे आकर्षक तरीके से पैक किया जाता है. यह कई तरह के साइज़ के होते हैं. यानी थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से (Small scale business ideas 2025) आप लोगों के खास मौकों को यादगार बनाने के साथ-साथ पैसा भी कमा सकते हैं.
एक्सपर्ट सन्नी मिश्रा ने बताया कि अगर आप छोटे स्तर से इसकी शुरुआत करना चाहते हैं तो इसमें ज्यादा लागत नहीं आएगी. घर के कमरे या बालकनी से शुरुआत की जा सकती है. हालांकि दुकान किसी भीड़-भाड़ वाले (Low investment business ideas) इलाके में खोलें तो कस्टमर अपने आप आपकी ओर खींचा चला आ जाएगा. यानी घर से छोटे स्तर पर शुरुआत करने के लिए 5-10 हज़ार रु. काफी हैं. जिसमें ताजे फूल, रैंपिंग पेपर, रिबन, गिफ्ट बास्केट समेत दूसरी डेकोरेशन के आइटम शामिल हैं.
महीने भर की कमाई कितनी?
कमाई हमेशा आपके काम करने के तरीकों पर ही निर्भर करता है कि आप ग्राहक को कैसा प्रोडेक्ट बेचते हैं. अगर आपके बनाए फ्लावर बुके को लोग पसंद करने लगे तो समझ लीजिए घर से शुरुआत किए गए इस बिजनेस से आप महीने में आराम से 25-30 हज़ार रु. कमा लेंगे. वहीं अगर आपको इवेंट ऑर्डर्स (Homemade flower bouquet business plan) मिलने लगे तो समझ लीजिए कमाई का आंकड़ा लाखों में भी हो सकता है. ये आपकी स्किल पर निर्भर करता है कि आप फ्लावर को कितने अच्छे से डेकोरेट करते हैं. यानी लागत कम है और मार्जिन 50-70% ज्यादा.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
Dehradun,Uttarakhand
September 04, 2025, 12:57 IST





