भारत » हरियाणा में 2 समुदायों में बवालः गुरुग्राम के सोहना में पथराव, चालक ने भीड़ चढ़ाया टैंपो…6 लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

हरियाणा में 2 समुदायों में बवालः गुरुग्राम के सोहना में पथराव, चालक ने भीड़ चढ़ाया टैंपो…6 लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गुरुग्राम के जखोपुर गांव में टेंपो टक्कर के बाद दो समुदायों में हिंसक टकराव हुआ, छह लोग घायल. पुलिस देर से पहुंची, एसीपी जितेंद्र कुमार ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

हरियाणा में 2 समुदायों में बवाल, चालक ने भीड़ चढ़ाया टैंपो...6 लोग घायलसोहना  जखोपुर में टेंपो से हुई टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, छह लोग गंभीर रूप से घायल सोहना के गाँव जखोपुर गांव में एक मामूली टक्कर की घटना ने देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव का रूप
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दो सुमदायों में विवाद हो गया. यहां पर विवाद के बाद टकराव ने हिंसक रूप ले लिया औऱ कुल छह लोग घायल हुए हैं. फिलहाल, गांव में भारी पुल बल तैनात किया गया है.

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सोहना के गाँव जखोपुर का यह मामला है. यहां पर एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते सांप्रदायिक रूप ले लिया. हुआ यूं कि बुधवार देर रात एक टेंपो ने डिलीवरी लेने  आए युवक को टक्कर मार दी. फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दो समुदाय आमने सामने आ गए. इस बीच जमकर पथराव हुआ और टेंपो चालक ने गुस्से में आकर टेंपो को भीड़ पर चढ़ा दिया, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

देर रात किसी आवश्यक वस्तु का ऑर्डर दिया था

जखोपुर निवासी शिवम ने बताया कि उसने देर रात किसी आवश्यक वस्तु का ऑर्डर दिया था और उसे डिलीवर करने के लिए एक युवक आया था. इसी दौरान एक तेज गति से आ रहे टेंपो चालक ने उसे टक्कर मार दी. जब डिलीवरी लेने आये  लड़के ने इसका विरोध किया तो टेंपो चालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई. तभी टेंपो चालक ने आक्रोशित होकर अपने वाहन को सामने खड़े लोगों पर तेजी से चढ़ा दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए.

टेंपो चालक ने 50-60 लोगों को बुलाया

इसके बाद टेंपो चालक ने करीब 50-60 लोगों को बुला लिया और दोनों पक्षों के बीच भीषण पथराव शुरू हो गया,  जो लगभग आधे घंटे तक चला. इस हिंसक संघर्ष में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक के तीन दांत टूट गए हैं. घायलों को पहले सोहना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गुड़गांव के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान पुलिस को बार-बार फोन करने के बावजूद करीब डेढ़ घंटे बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस पहुंचती, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती.

प्रशासन की कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जखोपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. एसीपी जितेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homeharyana

हरियाणा में 2 समुदायों में बवाल, चालक ने भीड़ चढ़ाया टैंपो…6 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी