Last Updated:
GST 2.0: जीएसटी काउंसिल ने ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव करते हुए छोटी गाड़ियों पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया है, जिससे कीमतों में गिरावट आएगी. वहीं SUVs और लग्जरी गाड़ियों पर अब 40% GST लगेगा, जिससे वे और महंगी हो जा…और पढ़ें
जीएसटी काउंसिल ने ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव करते हुए छोटी गाड़ियों पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया है.GST 2.0: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में ऑटो सेक्टर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. नए टैक्स स्ट्रक्चर, जिसे GST 2.0 कहा जा रहा है, उसके तहत अब छोटी गाड़ियों पर टैक्स घटा दिया गया है. 4 मीटर से कम लंबाई और 1200cc (पेट्रोल) या 1500cc (डीजल) तक इंजन क्षमता वाली गाड़ियों पर अब सिर्फ 18% GST लगेगा. इससे छोटी कारों की कीमतों में करीब 12–12.5% की गिरावट आ सकती है.
SUVs और बड़ी गाड़ियों पर भारी टैक्स
वहीं, दूसरी ओर बड़ी गाड़ियां और SUVs अब और महंगी होंगी. नए टैक्स स्ट्रक्चर के तहत 4 मीटर से ज्यादा लंबाई, बड़े इंजन और ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस वाली गाड़ियों पर सीधे 40% GST लगाया जाएगा. पहले इन पर 28% GST और अलग-अलग Compensation Cess लगता था, लेकिन अब यह सब मिलाकर एकसमान 40% कर लिया गया है.
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मिला फायदा
सरकार ने ईवी (Electric Vehicles) पर टैक्स को छेड़ा नहीं है. यानी EVs पर अभी भी 5% GST ही लागू रहेगा. इससे साफ है कि सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना चाहती है और लोगों को पेट्रोल-डीजल से हटाकर EV अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
देश के गरीब,अमीर,मध्यम वर्ग,मज़दूर,महिला,बच्चे सभी की जय जय। अब केवल 40 प्रतिशत pic.twitter.com/hxqt6rcaKr





