खेल » Param Sundari Movie Collection Day 6: ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस नहीं गिरा पाई बिजलियां, छठे दिन बटोरे चिल्लर

Param Sundari Movie Collection Day 6: ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस नहीं गिरा पाई बिजलियां, छठे दिन बटोरे चिल्लर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Param Sundari Movie Collection Day 6: अच्छी शुरुआत करने वाली ‘परम सुंदरी’ के रिलीज के बाद जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठंडी साबित हो रही है. छठे दिन क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल, चल…और पढ़ें

'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस नहीं गिरा पाई बिजलियां, छठे दिन बटोरे चिल्लरसिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म का डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया है.
नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, लेकिन अब इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म ने पहले पांच दिनों में भारत में 34.25 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी. लेकिन छठे दिन फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी. चलिए आपको बताते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ की कमाई में मंगलवार को एक बार फिर हल्का उछाल देखने को मिला था. इसके बाद से ही ये माना जा रहा था कि फिल्म बुधवार को भी शानदार कमाई करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन फिल्म का कमाई में फिर गिरावट देखने को मिली.

छठे दिन 2 करोड़ भी नहीं हुई कमाई

पांचवें दिन यानी मंगलवार को जहां मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म का कमाई इसका आधा भी नहीं कमा सकी. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अर्ली स्टीमेट के मुताबिक छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 1.74 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब ₹36.99 करोड़ पहुंच गया.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का लेखा-जोखा

फिल्म ने पहले शुक्रवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार को 27.59% उछाल के साथ यह 9.25 करोड़ रुपये तक पहुंचा और रविवार को 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन सोमवार को बिजनेस 68.29% गिरकर 3.25 करोड़ रुपये ही रह गया. मंगलवार को थोड़ी रिकवरी करते हुए फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये जोड़े. हालांकि बुधवार को कलेक्शन घटकर 1.74 करोड़ रुपये ही रह गया.

शहरवार ऑक्यूपेंसी

छठे दिन फिल्म की मॉर्निंग और दोपहर के शो की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु और चेन्नई में सबसे ज्यादा 13.5% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसके बाद मुंबई और जयपुर 10.5%, पुणे 8.5%, हैदराबाद और कोलकाता 8% रहे. दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ में 7.5% दर्शक पहुंचे. वहीं अहमदाबाद, चंडीगढ़, भोपाल और सूरत में ऑक्यूपेंसी 4.5% से 6.5% के बीच रही.

फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया

29 अगस्त को रिलीज हुई ‘परम सुंदरी’ को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म के खूबसूरत लोकेशंस और विजुअल्स की तारीफ हो रही है, लेकिन कहानी को लेकर दर्शक ज्यादा कनेक्ट नहीं कर पा रहे. हालांकि सचिन-जिगर का म्यूजिक और सोनू निगम की आवाज में गाया गाना ‘परदेसीया’ लोगों को पसंद आ रहा है. इसका डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया है.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस नहीं गिरा पाई बिजलियां, छठे दिन बटोरे चिल्लर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी